{"_id":"59b414264f1c1bf37f8b56b3","slug":"150497388113-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवाना में नियम कानूनों को दर किनार बिना किसी स्वीकृति के तीसरी मंजिलों का निर्माण कराया जा रहा है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवाना में नियम कानूनों को दर किनार बिना किसी स्वीकृति के तीसरी मंजिलों का निर्माण कराया जा रहा है।
Updated Sat, 09 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
नगर एवं आसपास नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाकर बेखौफ निर्माण किया जा रहा है। क्षेत्र में केवल दो मंजिल बना सकते हैं। इसके बावजूद यहां पर तीसरी मंजिल का निर्माण धड़ल्ले से बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा है। निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि ऐेसे निर्माणों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर में किसी निर्माण को कराने के लिए उपजिलाधिकारी के यहां से भवन का नक्शा स्वीकृत कराना होता है। नगर में अवैध कालोनियों की भरमार के साथ ही बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही निर्माण कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद इस दिशा में न तो नगर पालिका और न ही उपजिलाधिकारी द्वारा ध्यान दिया जा रहा है।
जिसका आलम है कि नियम कानूनों को धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ अवैध निर्माण हो रहा है। क्षेत्र में केवल दो मंजिल का ही निर्माण हो सकता है। तीसरी मंजिल पर कोई भी पूरा निर्माण नहीं करा सकता है। यहां पर मकान, दुकान आदि का निर्माण तीसरी मंजिल तक बेखौफ चल रहा है तथा नगर में कई ऐसे निर्माण खडे़ हैं जो तीसरी मंजिल तक किए गए हैं। आज तक इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। अवैध निर्माणों को रोके जाने के लिए भी अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। ऐसे निर्माणों को चिह्नित करने के लिए जेई को आदेशित किया है। इन्हें शीघ्र ही चिह्नित कराकर निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मुख्य बातें
प्रशासनिक कार्रवाई नहीं किए जाने से हौसले हुए बुलंद
एसडीएम बोले, चिह्नित कराकर कार्रवाई की जाएगी