{"_id":"59b01eba4f1c1bfe7f8b4645","slug":"150471444115-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्लवपुरम श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, नाचे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्लवपुरम श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, नाचे भक्त
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज दो स्थित ओ पॉकेट में बुधवार से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
कथा का उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद कथावाचक दीदी माधवी शर्मा ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने से मनुष्य के मन को शांति मिलती है। वह अच्छाई और भलाई के बारे में सोचता है। इससे समाज में फैली बुराइयों को दूर किया जा सकता है। भागवत कथा से मुनष्य को कष्टों को मुक्ति मिलती है। वहीं, मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में अच्छा वातावरण बनता है। लोगों में चेतना जागृत होती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। यहां मंडल महामंत्री विक्रांत ढाका, सत्यवीर सिंह, अनिल चौधरी, वीरेंद्र, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।