फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विकारों को नष्ट करने वाली शक्ति है पर्यूषण

विकारों को नष्ट करने वाली शक्ति है पर्यूषण

Wed, 06 Sep 2017 09:27 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
विकारों को नष्ट करने वाली शक्ति है पर्यूषण
विभिन्न प्रदेशों से करीब दो सौ श्रद्धालुओं ने महोत्सव में शिरकत की
विज्ञापन

हस्तिनापुर।
श्री दिगम्बर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में पर्यूषण महापर्व के पावन अवसर पर मुनिश्री 108 भावभूषण जी महाराज के सानिध्य में चल रहे श्री 1008 तीनलोक महामंडल विधान में कार्यक्रम का शुभारंभ जाप्य अनुष्ठान, अभिषेक, शांतिधारा के साथ हुआ।
आज विधान के समापन पर शांतिधारा करनेे का सौभाग्य कुसुमलता मंगलाचरण जैन के सुपुत्र विपिन जैन सुरभि जैन को प्राप्त हुआ। उनका सहयोग राजेन्द्र जैन, रेखा, शैंकी, युगांक जैन ने किया। मुनिश्री 108 भावभूषण जी महाराज ने पर्यूषण पर्व की महिमा का बखान करते हुए कहा कि पर्यूषण का तात्पर्य है कि वे पावन दिवस जो हमारी आत्मा को पवित्र बना दें। पर्यूषण पर्व के इन दिनों में हम अपनी आत्मा को स्वच्छ बनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी आत्मा के चारों ओर से जो विकारी परिणमन हमें घेरे हुए हैं ऐसे राग, द्वेष, मोह, ईर्ष्या जनित इन विकारी परिणमन नष्ट कर दे उसका नाम पर्यूषण है। पर्यूषण पर्व के दस दिवसीय महोत्सव पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात आदि प्रदेशों से 200 भक्तों ने क्षेत्र पर पधार कर महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए जिसके पुरस्कार भी अलग भक्तों द्वारा प्रदत्त किए। विधान की मांगलिक क्रियाएं पं. आशीष जैन शास्त्री ने संपन्न कराई। तीन लोक महामंडल विधान में पधारे हुए दशलक्षण के दस वृत्तों का निर्वहन करने वाले अनेक पात्रों को माल्यार्पण कर जाप्य माला भेंट की गई। विधान में उपस्थित सभी धर्मप्रेमी बन्धुओं माता और बहनों ने हवन की मांगलिक क्रियाएं करके धूप खेकर समस्त वातावरण को सुगंधित कर दिया। विश्वशांति महायज्ञ के पुण्हावाचन करने का सौभाग्य राजेन्द्र जैन बिजनौर को प्राप्त हुआ। भगवान श्री शान्तिनाथ जी से क्षेत्र की, तहसील की, नगर की, प्रांत की तथा समस्त विश्व की शान्ति के लिए प्रार्थना की। आज के विधान की समस्त क्रियाओं में महामंत्री मुकेश जैन, उपाध्यक्ष हेमचन्द, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मंत्री प्रद्युमन कुमार आदि समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश जैन महाप्रबंधक, अशोक, अतुल, उमेश, मणीचंद, कमल, नवनीत, सौरभ का सहयोग रहा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का कार्यक्रम आयोजित
हस्तिनापुर। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर प्रतिभाग किया। इसमें स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषण विषय पर टिवंकल, वीरेंद्र, सीमा, पारंपरिक ज्ञान प्रणाली विषय पर मेघा, सोनिया, ईशा तथा स्वास्थ्य, सफाई समूह तीन विषय पर गुलिस्ता, दीपाली, सोनल ने प्रतिभाग किया। हमारी जीवनशैली विषय पर अनुज, आदित्य, मौनित, अरुण एवं प्रकाशीय उर्जा का विद्युत ऊर्जा में रूपांतरण विषय पर आकाश, दीपक, राहुल, प्रशांत तथा समूह दो में स्वास्थ्य, सफाई एवं पोषण विषय पर आशीष, विकास एवं कुनाल ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जीआईसी प्रधानाचार्य मुनीशपाल ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग, केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम है। इनकी रजत जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में भी वैज्ञानिक विषयों पर विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विद्यालय स्तर पर जुलाई एवं सितंबर में नोडल, ब्लॉक स्तर पर 15 सितंबर से पूर्व, जिला स्तर पर 10 अक्टूबर से पूर्व, राज्य स्तर पर 21 से 23 अक्टूबर, राष्ट्रीय स्तर पर 27 से 31 दिसम्बर में आयोजन किए जाएंगे। यह केंद्र सरकार की देश के छात्र-छात्राओं की विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाने एवं प्रायोगिक विकास हेतु योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed