फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ‘सभी वर्गों के लिए योजनाएं बना रही सरकार’

‘सभी वर्गों के लिए योजनाएं बना रही सरकार’

Fri, 01 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
‘सभी वर्गों के लिए योजनाएं बना रही सरकार’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जानीखुर्द।
प्रदेश सरकार में चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को सिवाल खास विधान सभा में सतवई के चौधरी इलम सिंह जनविद्यापीठ इंटर कॉलेज में तीनों ब्लाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाओं पर अमल किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि सरकार के मंत्री प्रत्येक विधानसभा में जाकर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। इसकी शुरुआत सिवाल खास के सतवई गांव के इस कार्यक्रम से हुई है। इसके पूर्व भोला झाल पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने जानी, रोहटा और सरूरपुर ब्लाकों के कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व एमएलसी चौ. जगत सिंह ने मेरठ बागपत मार्ग को ठीक करवाने और भोला झाल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। सरूरपुर ब्लाक के राकेश गिरी ने करनावल पुरा महादेव कांवड मार्ग को ठीक करवाने की मांग की। रोहटा ब्लाक के श्रवण सिवाच ने गंगनहर कांवड मार्ग के बंद पडे़ सडक निर्माण को शुरू कराने की मांग की। सिवाल खास विधायक जितेन्द्र सिंह ने जर्जर मेरठ बडौत मार्ग और उससे जुडे़ खराब पडे़ सम्पर्क मार्गों को ठीक करवाने की मांग की। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के ज्ञापन भी लिये।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक संगीत सोम, सोमेन्द्र तोमर, सत्यवीर त्यागी, दिनेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, चौ0 जगत सिंह, सांसद प्रतिनिधि मुनेश बाफर, जिलाधिकारी समीर वर्मा, एसएसपी मंजू सैनी, एसपी देहात राजेेश कुमार, योगेन्द्र सिंह, सुनील भराला, प्रदीप ढढरा, संचित गुप्ता, पंकज पूठ, आदित्य जानी, अभिमन्यू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता ने निपटाएं भाजपाइयों की समस्याएं
जानीखुर्द। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनका विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को ठीक रखने पर ज्यादा जोर रहा। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के बदमाशों की धरपकड़ पर नजर रखें। अगर किसी भी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ी तो थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने के समय और बिजली आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। किसानों के कर्ज माफी के मामलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश डीएम को दिए। समीक्षा बैठक में डीएम समीर वर्मा, नगरआयुक्त, सीडीओ, डीपीआरओ, बिजली विभाग, खाद आपूर्ति विभाग के आधिकारी मौजूद रहे।
अच्छा शासक बनने के गुर बताए
जानीखुर्द। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री समीक्षा बैठक के बाद गुरुकुल प्रभात आश्रम टीकरी पहुंचे। यहां आश्रम के कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती से आशीर्वाद लिया। इस दौरान स्वामी विवेकानन्द सरस्वती ने मंत्री को अच्छा शासक बनने के गुणों के बारे में बताया।
मंत्री के साथ-साथ रहे संगीत सोम
जानीखुर्द। जिला पंचायत चुनाव के बाद पहली बार विधायक संगीत सोम कार्यक्रम में पहले से ही पहुंच गए। वह सीएचसी रोहटा में निरीक्षण, समीक्षा बैठक, गुरूकुल प्रभात आश्रम और भोला गेस्ट हाउस में मंत्री के साथ-साथ रहे। कार्यक्रमों में जाने के दौरान वह मंत्री की कार में उनके साथ रहे। इस बात की चर्चा कार्यकर्ताओं में रही।

सीएचसी रोहटा का निरीक्षण किया
जानीखुर्द। चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री ने सिवाल खास के कार्यक्रमों के दौरान सीएसची रोहटा का दौरा किया। इस दौरान मंत्री ने सीएचसी पर सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली दवाईयों सहित अन्य चीजों का भी निरीक्षण किया।

खास बातें
सिवाल खास विधान सभा के सतवई गांव पहुंचे चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
चौधरी इलम सिंह इंटर कॉलेज में तीनों ब्लाकों के भाजपा कार्यकर्ताओं की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed