फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सलावा इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

सलावा इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
सलावा इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
सलावा इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने किया तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
सलावा इंटर कॉलेज में बुधवार से तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बालक बालिका खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 68 वें जनपदीय क्रीडा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मेरठ रामकुमार ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर, 600 मीटर व 100 मीटर दौड़, और गोला फेंक प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज कंकरखेडा के नितिन प्रथम रहे। वहीं राहुल और कुलदीप दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग बालिका में 800 मीटर दौड़ में जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी की साधना प्रथम, जनता इंटर कॉलेज शाहपुर जदीद की नीलम द्वितीय व आर्य वैदिक इंटर कॉलेज कलंजरी की साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश जैन ने की। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम मिश्रा, अपर आयुक्त मेरठ मौजूद रहे। इस मौके पर कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संचालन सुशील सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह प्रबंधक समिति के रणजीत सिंह द्वारा बुके भेँट कर मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर पीटीआई सुधीर त्यागी,मनिंदर सिंह,योगेश पालीवाल,राहुल,सत्यदेव,शैलेंद्र, विनय सैनी आदि मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed