फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीडीओ मेरी बहन है, हिम्मत है तो चलाओं बुल्डोजर

बीडीओ मेरी बहन है, हिम्मत है तो चलाओं बुल्डोजर

Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ मेरी बहन है, हिम्मत है तो चलाओं बुल्डोजर
मोदीपुरम। सुनो मेरी माता जी कमिश्रर के पास गई हैं, उनके आने के बाद ही बुलडोजर चलाना। हिम्मत है तो आगे बढ़ो मेरी बहन बीडीओ है, यदि किसी ने बुलडोजर चलाया तो पुलिस की वर्दी उतरवा दूंगी और अधिकारियों को सस्पेंड करा दूंगी। यह धमकी पल्लवपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम और स्थानीय पुलिस को एक महिला ने दी। महिला के हंगामे और विरोध के बीच टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

मामला पल्लवपुरम फेज वन के सी पाकेट का है। यहां नरेंद्र चावला का मकान है, उसके साथ में उसकी बहन अंजू चावला भी रहती है। मकान के बाहर पशुओं के बांधने के लिए अतिक्रमण कर एक कमरा डाल हुआ है। कॉलोनी के लोगों ने इसकी शिकायत कमिश्नर प्रभात कुमार से की थी। कमिश्नर ने अतिक्रमण को ध्वस्त करने और अतिक्रमण करने वाले स्वामी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। कमिश्नर का आदेश मिलते ही नगर निगम की टीम बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंची तो मकान में मौजूद महिलाओं ने टीम के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद टीम बैरंग लौट गई। नगर निगम के कर अधीक्षक अक्षय कुमार, सेनेट्री फूड इंस्पेक्टर विनोद, अभियंता कृष्णलाल दोपहर के समय पल्लवपुरम थाने पहुंचे। एसओ सुभाष अत्री को कमिश्नर का आदेश दिखाया। इसके बाद निगम की टीम फोर्स के साथ अतिक्रमण ध्वस्त करने पहुंच गई। निगम की टीम अतिक्रमण हटाने लगी तो नरेंद्र की बहन अंजू चावला ने हंगामा कर दिया। अंजू को महिला पुलिसकर्मी हटाने लगी तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद नगर निगम टीम के अधिकारियों की फाइल को फाड़ने का प्रयास किया। अंजू ने हंगामे के दौरान हापुड़ में बीडीओ के पद पर तैनात अपनी बहन का भी रौब दिखाया, लेकिन टीम ने एक नहीं सुनी और अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अब सबके अतिक्रमण हटवाऊंगी
अंजू चावला ने पुलिस और अधिकारियों के सामने कहा कि कालोनी के लोगों ने शिकायत कर अतिक्रमण तुड़वाया है। कॉलोनी में जिन्होंने बिना नक्शे के मकान बना रखे है और घर के आगे अतिक्रमण कर रखा है, सबके खिलाफ लडू़ंगी और कार्रवाई कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंपति के मकान का ताला लगाया
देर शाम महिला ने अतिक्रमण ध्वस्त कराने का कालोनीवासियों पर आरोप लगाते हुए घर के बाहर का रोड जाम कर दिया। पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति के मकान के बाहर का ताला लगाते हुए हंगामा कर दिया। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाकर शांत किया और ताला खुलवाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि फिर ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई होगी।

----------
वर्जन......
पल्लवपुरम फेज वन के सी पाकेट में एक व्यक्ति ने घर के बाहर अवैध निर्माण कर रखा था। नगर निगम की टीम पर ध्वतीकरण के आदेश थे, जिसके अनुसार यह कार्रवाई की गई। ध्वस्तीकरण के दौरान महिला ने हंगामा किया और अभद्रता भी की। महिला को समझाकर शांत करा दिया गया। -सुभाष अत्री, एसओ पल्लवपुरम

खास बातें....
- पल्लवपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का महिला ने किया विरोध
- महिला ने बहन के बीडीओ होने का दिखाया रौब, टीम ने अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed