{"_id":"59a2c5974f1c1bb74f8b4753","slug":"150383964118-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार मीटर की दौड़ में संकित प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार मीटर की दौड़ में संकित प्रथम
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया गया। रविवार को कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया। इस दौरान पांच हजार मीटर की दौड़ में कॉलेज के संकित कुमार और आजाद पहले और दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर गांधी स्मारक कॉलेज परीक्षितगढ़ के अंकित रहे। इसमें 20 कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
वहीं तीन हजार मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के योगेश चौहान प्रथम, कृषक कॉलेज के आवेश कुमार द्वितीय और नवजीवन के वंश तोमर तृतीय स्थान पर रहे। 1900 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में गौरव गिरी प्रथम, मयंक राणा द्वितीय रहे। 200 मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में मोहित पंवार प्रथम, मयंक राणा द्वितीय रहे। सीनियर गोला फेंक में नवीष प्रथम, अंकित द्वितीय, जूनियर वर्ग में आजिब प्रथम, सोमेन्द्र द्वितीय रहे। सीनियर भाला फेंक में गौरव कुमार प्रथम, नवीष द्वितीय और अंकित बंसला तृतीय रहे। भाला फेंक जूनियर वर्ग मेें आजिब प्रथम, पोमेन्द्र द्वितीय रहे। सीनियर तस्तरी फेंक में अनुराग प्रथम, शक्ति द्वितीय व अंकित तृतीय रहे। तस्तरी फेंक जूनियर में आजीब प्रथम, अभिषेक द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले छात्रों को प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान ओमकार सिंह, बलवीर मावी, शिक्षक नेता चौ. नरेश पाल, प्रधान लिपिक प्रसोत कुमार, पीटीआई विजय सिंह मौजूद रहे।
खास बातें
कृषक इंटर कॉलेज में दिवसीय क्षेत्रीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन
दूसरे दिन दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक में खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा