फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को पत्र देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को पत्र देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

Thu, 24 Aug 2017 02:31 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को पत्र देकर रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
बातनौर के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
गांव बातनौर के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन में गांव के रास्ते से एक व्यक्ति द्वारा किए अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जिससे खेतों में जाने में किसानों को परेशानी न हो।
गांव बातनौर के ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार मवाना जयेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि उनकी बस्ती में 15 लोगों के मकान हैं। जिनका रास्ता गांव के मुख्य मार्ग की ओर जाता है। इस रास्ते पर आगे शिव मंदिर है। इसके दोनों ओर दो ग्रामीणों के खेत हैं। एक खेत मालिक खड़ंजे की नाली को अपनी और मिलाकर दीवार का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

जिससे रास्ते की चौड़ाई कम हो गई है। वहीं, बीम खड़ा कर दिए जाने से रास्ता बंद हो गया है। इससे भैंसा-बुग्गी निकलने में परेशानी हो रही है। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान तथा यूपी 100 को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीम हटवा दिया। हालांकि आरोपी नहीं मान रहे हैं। उसने रास्ते में दो फीट चौड़ा तथा पांच फीट गहरा गड्ढा खोद रखा है। पत्र में लेखपाल से रास्ते की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में सुभाष चंद, शोभाराम, नंदराम, सुंदरलाल, राकेश कुमार, राजे, कालूराम, रमेश, विनोद, सुशील आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed