{"_id":"599dec404f1c1bcf018b46e7","slug":"15035218812-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील मुख्यालय पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
तहसील मुख्यालय पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने ईकडी रोड स्थित धार्मिक स्थल पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से बीस दिन पूर्व हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की। एक सप्ताह में अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं कराने पर खुद हटाने का अल्टीमेटम दिया।
ईकडी रोड पर बीस दिन पूर्व धार्मिक स्थल पर अवैध रूप से निर्माण होने पर दो समुदाय के लोगों में तनाव हो गया था। विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य रुकवा दिया। देर रात फिर से निर्माण शुरू हो गया तो हिंदू संगठनों के लोगों ने फिर हंगामा किया। इसके बाद सीओ भीम सिंह गौतम ने मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। हिंदू संगठनों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की मांग की थी। बीस दिन बाद भी अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराये जाने पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। बाद में मिलन सोम ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गोविंद पालीवाल, अर्जुन विश्वकर्मा, शुभम आर्य, अभिषेक चौहान, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आगे अवैध निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जायेगा।
खास बातें
तहसील मुख्यालय पर विहिप व बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन