फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेढ माह में पहली बार 59.8 मिमी हुई बारिश

डेढ माह में पहली बार 59.8 मिमी हुई बारिश

Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
डेढ माह में पहली बार 59.8 मिमी हुई बारिश
मोदीपुरम।
विज्ञापन

मानसून को आए हुए करीब डेढ़ माह हो गया है, लेकिन शनिवार को हुई बारिश से मानसून का असली अहसास हुआ। सुबह और दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश से पारा भी धड़ाम हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। बीच-बीच में थोड़ी बहुत हुई बारिश से उमस बढ़ जाती थी। शनिवार को सुबह से ही बारिश का मौसम बन रहा था। करीब पौने दस बजे शुरू हुई बारिश डेढ़ घंटे लगातार होती रही। इसके बाद फिर से दोपहर में करीब दो घंटे तक झमाझम हुई। हाईवे पर तो लोगों को दिन में वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। डेढ़ माह में पहली बार इतनी अच्छी बारिश हुई है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 और न्यूनतम 92 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 9 डिग्री और रात के तापमान 2 डिग्री की गिरावट आई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. शमीम का कहना है कि अभी दो दिन तक बारिश का असर बना रहेगा।
विज्ञापन

59.8 मिमी रिकॉर्ड की गई बारिश
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मानसून के दौरान 25 जुलाई को 34.8 मिमी बारिश हुई थी। इसके बाद शनिवार को झमाझम बारिश हुई, जो 59.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के प्रभारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रितेश शर्मा ने कहा कि बारिश न होने के कारण धान और गन्ने की फसल में बीमारी आ रही थी। बारिश अच्छी होने का लाभ धान, गन्ना, चारा समेत अन्य फसलों को मिलेगा। उधर, बारिश के कारण रुड़की रोड पर जलभराव हो गया। यहां तक की व्यापारियों की दुकानों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
मानसून में पहली बार हुई इतनी अधिक बारिश, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed