फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद जिलाध्यक्ष का लेटर पेड फेंका, मैनेजर ने माफी मांगी

रालोद जिलाध्यक्ष का लेटर पेड फेंका, मैनेजर ने माफी मांगी

Sat, 19 Aug 2017 02:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष का लेटर पेड फेंका, मैनेजर ने माफी मांगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोदीपुरम।
सिवाया टोल प्लाजा पर मुजफ्फरनगर रालोद के जिलाध्यक्ष के लेटर पैड को फेंकने पर हंगामा हो गया। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा कर बूम तोड़ दिया और टोल प्लाजा फ्री करा दिया। कार्यकर्ताओं ने प्लाजा अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।
मुजफ्फरनगर रालोद के जिलाध्यक्ष अजित राठी समर्थकों के साथ दो गाड़ियों से शुक्रवार शाम लगभग साढे़ पांच बजे मेरठ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर उन्होंने समर्थकों को अपने लेटर पैड पर दो गाड़ियों का नंबर लिखकर दिया। आरोप है कि मैनेजर राजीव ने लेटर पैड फेंक दिया। समर्थकों ने जब यह बात जिलाध्यक्ष अजित राठी को बताई तो उन्होंने मेरठ के जिलाध्यक्ष राहुल देव और अन्य समर्थकों को फोन कर प्लाजा पर बुला लिया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्लाजा की लाइन पर गाड़ियां खड़ी कर टोल फ्री करा दिया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्लाजा अधिकारियों को दी। कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा अधिकारी रूम में पहुंचकर तोड़फोड़ की और बूम भी तोड़ दिए। कार्यकर्ताओं ने टोल पर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसएसआई दौराला मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसएसआई ने कार्यकर्ताओं से बातचीत कर प्लाजा मैनेजर राजीव को मौके पर बुलाया। मैनेजर ने कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। एसएसआई ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरनगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुर्जर, अनिल, दपर्ण सिवाच, गौरव जिटौली, पंकज राठी, विकास बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
वर्जन......
अभद्रता का आरोप गलत
मैं अपने ऑफिस में बैठा था। रालोद कार्यकर्ता वहां पहुंचा और जबरन गाड़ी का नंबर चढ़ाने की बात कही। मैंने उन्हें वहां से जाने के लिए कहा था। अभद्रता करने का आरोप गलत है। -राजीव सिंह, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने फाड़ा था लेटर पैड
कार्यकर्ता के साथ मैनेजर राजीव ने अभद्रता की ओर लेटर पैड फेका था। इसके बाद कार्यकर्ता उग्र हुए। प्लाजा पर अधिकारियों का रवैया खराब है, इसमें सुधार करे। - अजित राठी रालोद जिलाध्यक्ष, मुजफफरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed