{"_id":"5997588f4f1c1b7e3a8b462a","slug":"15030908505-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी ने कर दिया बेहाल, कहीं कहीं हुई बूंदबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी ने कर दिया बेहाल, कहीं कहीं हुई बूंदबांदी
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिलने से पारा गर्मी को बढ़ा रहा है। गर्मी के कारण लोग अब बीमारी का शिकार होने लगे हैं। शुक्रवार को शहरी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
मौसम में बदलाव का दौर अभी भी चल रहा है। सुबह उमस के बीच दोपहर बाद आसमान पर काले बादल छा गए। इसके चलते शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। वहीं देहात क्षेत्र में बारिश न होने के कारण गर्मी का एहसास ऐसा ही रहा। दिन-प्रतिदिन दिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैधशाला पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 79 और न्यूनतम आर्द्रता 56 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह दो किमी और शाम को चार किमी की रफ्तार से चली। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम अहमद का कहना है कि 20 और 21 को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। फिलहाल उसम भरी गर्मी का एहसास रहेगा। हवाओं का रुख बदला है, जिससे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई।