{"_id":"599206734f1c1bab4a8b466d","slug":"15027421451-sardana-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनापूठी के पास हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनापूठी के पास हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, चार गंभीर घायल
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक खो बैठा था नियंत्रण, चार मजदूर घायल, परिजनों में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। गांव जैनपुर के सामने सरधना-बिनौली रोड़ पर एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और कस्बा हर्रा निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य मजदूर घायल हो गये। मिनी ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम सरूरपुर के कस्बा हर्रा निवासी सात लोग मिनी ट्रक से मेरठ ईंट बेचकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सरधना-बिनौली रोड़ पर गांव जैनपुर के सामने पहुंचे तो चालक जहीर मिनी ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी ट्रक के परखचे उड़ गये। जिसके चलते ट्रक के केबिन में बैठे तीन लोग उसमें बुरी तरह से फंस गए।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे-तैसे कर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक जहीर (25) पुत्र यामीन, रिजवान (26) पुत्र हारून व मुहब्बत (30) पुत्र औसाफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आसू पुत्र शौकीन, इमरान पुत्र हारून, नासिर पुत्र दिलशाद व शाकिब पुत्र आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की खबर कस्बे में पहुंचते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के अस्पताल भिजवाया। जहां घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस दौरान सरधना-बिनौली रोड़ घंटो जाम रही।