फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बैंक कर्मचारी की हत्या कर शव जनरेटर पर लटकाया, परिवार को मिल थी धमकी

बैंक कर्मचारी की हत्या कर शव जनरेटर पर लटकाया, परिवार को मिल थी धमकी

Wed, 02 Aug 2017 09:18 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी की हत्या कर शव जनरेटर पर लटकाया, परिवार को मिल थी धमकी
देहात के ध्यानार्थ=======
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)।
घर से ड्यूटी करने निकले बैैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव हाईवे किनारे एक कालोनी में जनरेटर से लटका मिला। शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के अनुसार मामला छह लाख रुपये के लेनदेन का है। इसके लिए परिवार को धमकी भी मिल रही थी।
मोदीपुरम हाईवे स्थित एटूजेड कालोनी के फ्लैट संख्या जीएफ 17 ग्रीन एस्टेट में संदीप कुमार शर्मा (52) अपनी पत्नी, बेटी अपर्णा और बेटे अर्पित के साथ रहते थे। अर्पणा विजन विद्यापीठ में शिक्षिका है, जबकि अर्पित पढ़ाई करता है। संदीप सरधना के कॉपरेटिव बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत थे। संदीप की पत्नी ने बताया कि वह सुबह साढ़े नौ बजे ईव्ज चौराहे स्थित बैंक के बाद सरधना जाने की बात कहकर निकले थे। दोपहर सवा बारह से पत्नी फोन कर रही थी, लेकिन फोन नहीं उठा। शाम करीब पांच बजे ठेकेदार प्रशांत ने पुलिस को सूचना दी कि एक शव जनरेटर पर लटका हुआ है। इस पर एसएसआई पल्लवपुरम धारा सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

छह लाख लिए थे उधार
मृतक की जेब में मिले मोबाइल से फोन कर पत्नी को सूचना दी। जिस पर पत्नी, बेटा और बेटी वहां पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से मृतक को जनरेटर से नीचे उतारा। मृतक के मुंह पर कुछ चोट के निशान दिख रहे थे। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पति ने निवाड़ी निवासी चार लोगों से छह लाख रुपये उधार ले रखे थे। उसे उधारी की जानकारी जनवरी में हुई थी। तब से दो लाख रुपये चुका भी चुके हैं। इसके बाद भी वह लोग धमकी दे रहे थे। उनकी बेटी को भी धमकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेरा पति फोन नहीं उठा रहा, उठा ले जाएंगे
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसे नहीं पता पति ने कर्ज क्यों लिया था। पता चलने के बाद से वह उसे उतार रही थी। इसके बाद भी धमकी मिल रही थी। बुधवार को भी फोन आया था कि तेरा पति फोन नहीं उठा रहा है। बेटी और बेटे को उठाकर ले जाएंगे। धमकी से परिवार में दहशत का माहौल था। मृतक की पत्नी का कहना है कि इज्जत बचाने के लिए उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई। लेकिन कुछ समय पहले इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से वेबसाइट के माध्यम से की थी।
पत्नी की 75 मिस कॉल पड़ी थी
मृतक की पत्नी ने बताया कि पति का फोन खराब हो गया था। इसलिए उसने अपना फोन दे दिया था। वह बेटे के फोन से उन्हें कॉल कर रही थी। लेकिन फोन नहीं उठा। पुलिस ने जब देखा तो मोबाईल में 75 मिस कॉल पड़ी थीं। कई बार हाईवे पर देखने भी गई। बैंक में फोन कर पति के बारे में पता किया।

पीएम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई
पत्नी ने जो आरोप लगाए है, उनकी जांच की जा रही है। मृतक का शव जनरेटर पर रस्सी से लटका मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसएसआई पल्लवपुरम, धारा सिंह

हत्या की तरफ इशारा
क्राइम सीन को देखकर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
मौके पर कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है।
जनरेटर पर शव लटका हुआ था, पैर जमीन पर थे।
पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद। मिल रही थी धमकी।
एक पैर में चप्पल थी, दूसरे से चप्पल निकली हुई थी।
मुंह पर चोट के भी निशान नजर आ रहे थे।
खास बातें=====
सरधना के कॉपरेटिव बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत था मृतक
मामला छह लाख रुपये के लेनदेन का, परिवार को मिल रही थी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed