फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ना कनैक्शन हुआ ना लगा मीटर, फिर भी भेज दी एक लाख 62 हजार की रिकवरी

ना कनैक्शन हुआ ना लगा मीटर, फिर भी भेज दी एक लाख 62 हजार की रिकवरी

Sat, 22 Jul 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
ना कनैक्शन हुआ ना लगा मीटर, फिर भी भेज दी एक लाख 62 हजार की रिकवरी
मटौर के निर्माणाधीन श्रीमल्हू सिंह कन्या महाविद्यालय के लिए 2009 में जमा किया था एस्टीमेट
विज्ञापन

अभी तक न कनेक्शन मिला और न ही मीटर लगा, उर्जा निगम ने तहसील से भेज दी रिकवरी
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
ग्राम मटौर स्थित निर्माणाधीन श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय के लिए प्रबंध कमेटी द्वारा बिजली कनेक्शन की खातिर 2009 में आवेदन किया था। इसके लिए एस्टीमेंट भी जमा कर दिया था। इसके बावजूद अभी तक न तो कनेक्शन मिला और न ही मीटर लगाया गया। इसके बावजूद ऊर्जा निगम ने कॉलेज के खिलाफ एक लाख 62 हजार रुपये की रिकवरी तहसील में भेजी है। इसके बाद से प्रबंध समिति के सदस्य अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
ग्राम मटौर के श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या महाविद्यालय का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है। अभी तक केवल बिल्डिंग बनी है। इसके गेट भी तैयार नहीं हो पाए हैं। महाविद्यालय की प्रबंध कमेटी के सदस्य बृजपाल सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2009-10 में कमेटी द्वारा कॉलेज के लिए बिजली कनेक्शन की खातिर आवेदन किया था। इसके लिए 25 हजार रुपये एस्टीमेट के रूप में जमा किए गए थे। इसके बाद से उर्जा निगम ने कागजों में ही कनेक्शन को चालू कर दिया। हालांकि मौके पर न तो लाइन खींची गई और न ही मीटर लगा। करीब चार साल बाद उन्हें उर्जा निगम से बिल मिला। इसके बाद कार्रवाई कर उन्होंने कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद फिर से अब तहसील के माध्यम से प्रबंध समिति को एक लाख 62 हजार रुपये के बिजली बिल की रिकवरी मिली है। इसके बाद से सदस्यों में हड़कंप है। अब इस बिल को कटवाने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य उर्जा निगम एवं जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


यह सही है कि विद्यालय में मीटर नहीं लगा है। लाइन भी नहीं खींची गई है। कई बार प्रबंध समिति के सदस्यों से कनेक्शन बंद कराने के लिए कहा था मगर उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। बिल के संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर समाधान कराया जाएगा।- श्रीनिवास, जेई दौराला बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed