फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू में सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौंत-

मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू में सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौंत-

Sat, 22 Jul 2017 10:18 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू में सड़क हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौंत-
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना(मेरठ)।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव नानू में शनिवार सुबह बच्चों के साथ शिव मंदिर में गए छह वर्षीय मासूम की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने मारुति 800 को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, पुलिस चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई। बच्चे के परिजन थाने में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मृतक केपरिजनों संग ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने भीड़ को किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण फिर से थाने पहुंचे और मृतक के पिता विनोद की तहरीर पर पिलखुवा निवासी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

नानू गांव में मेरठ-करनाल हाईवे के निकट स्थित शिव मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। गांव निवासी विनोद पुत्र रामपाल का छह वर्षीय पुत्र शिवा शिव मंदिर में बच्चों संग गया था। इसी बीच शिवा मेरठ की तरफ से शामली जा रही मारुति 800 कार के सामने आ गया। उसकी टक्कर लगने से शिवा की मौके पर मौत हो गई। इस पर ग्रामीणों ने पिलखुवा निवासी अजीत पुत्र ब्रह्मपाल को कार समेत पकड़ लिया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मारुति चालक को थाने ले गई। मृतक शिवा के कुछ परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे तथा आरोपी मारुति कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने परिजनों संग मिलकर शिवा के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इस पर पुलिस ने भूनी चौराहा और नानू गंगनहर पुल से वाहनों को वाया सरधना रवाना किया। मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा। इस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों को बमुश्किल शांत कर दो घंटे बाद जाम खुलवाया। इसके बाद परिजन फिर से थाने पहुंचे और आरोपी मारुति चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शिवा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक शिवा का पिता मनोज मजदूरी करता है। उसके सात पुत्रियां और दो पुत्र थे। शिवा आठवें नंबर का था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिस ने मारुति 800 के चालक को हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज, करीब दो घंटे बाद खोला जा सका जाम
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed