{"_id":"5970be204f1c1b2c778b4714","slug":"150056100114-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्त टोलियों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्त टोलियों में मारपीट, चार घायल
Updated Thu, 20 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
टोल प्लाजा पर शहर की दो शिव भक्त टोलियों में डीजे प्रतियोगिता को लेकर मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराकर गंतव्य की ओर रवाना किया।
हरिद्वार से जल लेकर मेरठ के शिवभक्तों की दो टोलियां ट्रैक्टर-ट्राली में डीजे बजाते हुए आ रही थीं। दोनों टोलियां बृहस्पतिवार सुबह प्लाजा पर रुकीं। दोपहर बाद रवाना होने के दौरान दोनों टोलियों के बीच डीजे प्रतियोगिता की होड़ मच गई। लगभग आधा घंटे तक डीजे प्रतियोगिता चली। इसी बीच एक टोली के शिवभक्त ने कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों टोलियों में गाली-गलौच हो गई। देखते ही देखते उनमें मारपीट होने लगी। घटना से टोल प्लाजा पर अन्य शिवभक्तों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। मारपीट में घायल चार शिवभक्तों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। इंस्पेक्टर दौराला दिनेश कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। इसके बाद दोनों कांवडों को आगे पीछे कर निकाल दिया गया।
खास बातें==
डीजे प्रतियोगिता को लेकर टोल प्लाजा पर हुआ विवाद