{"_id":"6aafedfde6519dda4d04c366","slug":"150-families-became-related-at-the-matchmaking-event-meerut-news-c-72-1-mct1009-159735-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परिचय सम्मेलन में रिश्तेदार बने 150 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परिचय सम्मेलन में रिश्तेदार बने 150 परिवार
विज्ञापन
गंगानगर में आयोजित जाट सभा के युवक युवती परिचय सम्मेलन में तय हुआ रिश्ता
बेटे-बेटी के रिश्ते के लिए 500 परिवारों में हुई बातचीत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जाट सभा गंगानगर की ओर से रविवार को मवाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ के अलावा आसपास के जनपदों से आए 500 से अधिक जाट समाज के परिवारों ने हिस्सा लिया। बेटे-बेटी की शादी के लिए दोनों पक्षों में बातचीत हुई। इनमें से 150 परिवारों में शादी के लिए सहमति बनी और रिश्तेदारी के बंधन में बंध गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रवींद्र मलिक एवं संचालन महासचिव अरुण पूनिया, हरवीर सिंह सुमन ने किया। मुख्य संरक्षक ब्रह्मपाल सिंह, पूर्व आयुक्त डीएस वर्मा, कर्नल एसपी सिंह, डॉ. एसपी देशवाल, डॉ. जेवी चिकारा, ऋचा सिंह, शूरवीर सिंह ने दीप प्रज्वलन किया। सम्मेलन ने जाट समाज के परिवार बेटे और बेटी के लिए योग्य वर चुनने के लिए पहुंचे थे। बाचतीत के बाद किसी ने डॉक्टर तो किसी ने इंजीनियर जीवन साथी चुना। सम्मेलन में मेरठ व आसपास के जिलों से काफी संख्या में युवक व युवती और उनके परिजन शामिल हुए। किसी ने अपने पुत्र तो किसी ने अपनी पुत्री के लिए रिश्ता तलाशा।
सम्मेलन में पंजीकृत विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय फार्म कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किए गए। अभिभावकों ने इन परिचय फार्म के माध्यम से युवक-युवतियों की शिक्षा, व्यवसाय, पारिवारिक व अन्य आवश्यक जानकारियां प्राप्त कीं और अपनी पसंद के अनुसार संभावित रिश्तों के संबंध में आपसी बातचीत की। सम्मेलन में 150 परिवारों में सहमति तक बनी। इसके अलावा कई में आगे की बातचीत की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
सम्मेलन में जाट महासभा मेरठ के अध्यक्ष कर्नल एसपी सिंह, जाट सभा रोहटा रोड के अध्यक्ष साहब सिंह मलिक, सतवीर सिंह सिवाच, डॉ. इंद्रपाल सिंह मलिक, कर्नल रणवीर सिंह मलिक, जितेंद्र धामा, ओमवीर सिंह राठी, जयराज सिंह, कैप्टेन ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र सिंह आर्य, कुलदीप सिंह सिवाच और प्रदीप सिवाच आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।