{"_id":"5fc69bc18ebc3e5be450b41d","slug":"15-people-including-head-found-corona-infected-laward-news-mrt513615866","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
प्रधान समेत 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले
मवाना/दौराला। सीएचसी दौराला व सीएचसी सरधना की टीम ने मंगलवार को कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों की कोरोना जांच की। इसमें एक गांव के प्रधान समेत नौ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। प्रधान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मवाना में छह लोगाें को कोरोना की पुष्टि हुई।
सीएचसी दौराला के प्रभारी डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि मंगलवार को सीएचसी समेत सुरानी, टांडी में कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 98 लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच में आठ लोग पॉजिटिव मिले। मछरी गांव के तीन, दौराला कस्बे से एक, चरला गांव से एक व पल्लवपुरम के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा रुहासा गांव में सीएचसी सरधना की ओर से कैंप आयोजित किया गया। यहां 32 लोगों की जांच की गई। इसमें प्रधान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों से कोरोना की जांच करने की अपील कर रहा है।
उधर, मवाना सीएचसी पर 107 सैंपल लिए गए। इसमें दो लोक संक्रमित मिले। वहीं गत दिवस आरटीपीसीआर की जांच में 4 संक्रमित मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि इनमें मवाना शुगर मिल में महिला, प्राइवेट नर्सिग होम में वृद्ध,मोहल्ला तिहाई में पुरुष तथा हीरालाल में एक पुरुष संक्रमित मिला है।