फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   15,771 candidates will appear for B.Ed entrance exam on July 6 at 33 centers

Meerut: छह जुलाई को 33 केंद्रों पर 15,771 अभ्यर्थी देंगे बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 24 Jun 2022 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2022 02:09 AM IST
सार

बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार बरेली विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। मेरठ में परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
15,771 candidates will appear for B.Ed entrance exam on July 6 at 33 centers
बीएड प्रवेश परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेरठ में छह जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा 33 केंद्रों पर होगी। इसमें 15,771 अभ्यर्थी शामिल होंगे। लखनऊ से उच्च अधिकारियों ने कुलपति-रजिस्ट्रार और डीएम-एसएसपी के साथ एनआईसी में वार्ता की। परीक्षा के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई है।

विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बार बरेली विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। मेरठ में परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 15,771 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। 11 मजिस्ट्रेट को तीन-तीन केंद्रों पर पेपर पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत का खौफनाक अंत: शादी का दिलासा देकर ले गया घर, फिर दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत,छिपाया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीसीएसयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला और रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी मौजूद रहे। दोपहर को डीएम दीपक मीणा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी और अन्य अधिकारियों के साथ सीसीटीवी की कड़ी निगरानी में परीक्षा को लेकर समीक्षा की गई है।

एडीएम सिटी दिवाकर चौधरी ने प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 25 जून से डाउनलोड होने शुरू हो जाएंगे। डीएम दीपक मीणा ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed