फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारूती वैन कार व ट्रैक्टर-ट्राले की भिडंत में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल

मारूती वैन कार व ट्रैक्टर-ट्राले की भिडंत में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
मारूती वैन कार व ट्रैक्टर-ट्राले की भिडंत में पिता-पुत्री की मौत, तीन घायल
मेरठ। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर कैथवाडी गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार मारुति वैन और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वैन में सवार ट्रेवल एजेंसी संचालक और उसकी बेटी की मौत हो गई। जबकि पत्नी, पुत्र और एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से मेरठ के अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रोहटा रविंद्र चंद पंत के अनुसार गांव बिजाना नंगला थाना साहदाबाद जिला हाथरस निवासी अशोक (42) पुत्र कालीचरण ट्रेवल एजेंसी संचालक था। जो पत्नी रानी देवी (42), पुत्री रिया (17), बेटी राची (12) और बेटे रचित (8) के साथ अपनी बहन की ससुराल गांव किरठल बागपत में एक समारोह में भाग लेने जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे कैथवाड़ी गांव के पास वैन और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

वैन के परखचे उड़े
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर वैन के परखचे उड़ गए। अशोक वैन खुद चला रहा था जबकि बराबर की सीट पर बेटी रिया बैठी थी। हादसे में अशोक और रिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे की सीट पर बैठी पत्नी, पुत्री और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में फंसा पूरा परिवार
इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वैन में सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने वैन से निकालने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में पुलिस ने मिस्त्री और आसपास के लोगों की सहायता से वैन का दरवाजा तोड़कर परिवार को बाहर निकाला।

मंजर देखकर रूह कांपी
अशोक का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ चुका था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य खून से लथपथ थे। जिसने भी यह भयावह मंजर देखा तो उसकी रूह कांप गई। हादसे के चलते मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान चालक मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। एसओ के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अशोक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- रोहटा में मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर कैथवाड़ी गांव के पास हादसा
- हाथरस से बागपत जा रहा था मारुति वैन से परिवार, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed