फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मिस्ड कॉल से पता चल रहा एचआईवी-टीबी के मरीजों का हाल

मिस्ड कॉल से पता चल रहा एचआईवी-टीबी के मरीजों का हाल

Mon, 05 Jun 2017 03:04 AM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
मिस्ड कॉल से पता चल रहा एचआईवी-टीबी के मरीजों का हाल

एचआईवी-टीबी के मरीजों की दवाई न छूटे, इसलिए तैयार किया गया सॉफ्टवेयर

विज्ञापन


मेरठ। एचआईवी-टीबी से पीड़ित मरीजों का हाल महज एक मिस्ड कॉल से पता चल रहा है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिससे यह पता चल जाता है कि मरीज रेग्युलर दवाइयां ले रहा है या नहीं। इसके लिए मरीज को दवा खाने के बाद मिस्ड कॉल देने होती है। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो डॉक्टर उसके घर पहुंच जाते हैं। फिलहाल मेरठ में इन दिनों एचआईवी-टीबी से पीड़ित 31 मरीजों की इसी तरह मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिला अस्पताल के एआरटी (एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी) सेंटर पर एचआईवी के साथ टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए 99 डॉट्स दवा दी जा रही है। इसके लिए मरीज को क्षय रोग विभाग में आने की जरूरत नहीं है। मॉनिटरिंग के लिए मरीज द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करने पर विभाग को पता चल जाता है कि मरीज ने दवाई खाई है या नहीं। अगर वह मिस्ड कॉल नहीं करता है तो डॉक्टर और स्टाफ उसके घर पहुंच जाता है। कई बार पता चलता है कि उसने दवाई खा ली थी लेकिन वह मिस्ड कॉल करना भूल गया।
विज्ञापन


जबकि कई बार उसने दवाई ही नहीं खाई होती। तब उसे दवाई खिलाई जाती है। साथ ही उसे प्रेरित किया जाता है कि वह दवाइयां रेग्युलर खाएं।
टीबी विभाग के जिला सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अजय सक्सेना ने बताया कि अगर कोई मरीज टीबी और एचआईवी दोनों से पीड़ित है तो स्वास्थ्य विभाग उसके मोबाइल नंबर को 99 डॉट्स सॉफ्टवेयर पर रजिस्टर करेगा। मरीज को जो दवाइयां दी जाएंगी, उन पर टोल फ्री नंबर लिखे होंगे। मरीज को हर दिन दवा लेने के बाद टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके लिए मरीज दो से तीन दिन नंबर रजिस्टर्ड करा सकता है। मिस्ड कॉल 99 डॉट्स पोर्टल पर दिखाई देगा। इसके लिए छह लेयर मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed