{"_id":"5934645c4f1c1b6e358b4592","slug":"149660580118-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुल पर करनेल होटल में आग लगी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुल पर करनेल होटल में आग लगी, हड़कंप
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैल होटल के किचन में लगी आग
चिमनी के पंखे हुए फाल्ट से लगी आग, फायर बिग्रेड ने पाया काबू
फोटो
मेरठ। आबूलेन स्थित करनैल होटल एंड रेस्टोरेंट की रसोई में लगी चिमनी में रविवार दोपहर आग लग गई। आग की लपटें बाहर सड़क तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
करनैल होटल के संचालक आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे होटल की रसोई में लगी चिमनी के पंखे में फाल्ट हो गया, जिससे वहां आग लग गई। चिमनी के अंदर से आग लपटें और धुआं बाहर सड़क पर पहुंच गया, जिससे मार्केट में अफरा तफरी मच गई। होटल कर्मियों और आसपास के दुकानदारों ने अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में घंटाघर और पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुुंचीं और आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के सीएफओ शिवदयाल शर्मा, एसएफओ मुकेश कुमार, एसएफओ संजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि होटल में आग से बुझाने के यंत्र थे, लेकिन कई और व्यवस्थाओं की हिदायत दी गई है।
बिजली आपूर्ति बंद की
आग की वजह से किचन में लगीं बिजली की तारे जल गई। जिससे होटल में करंट दौड़ने की आशंका देख पूरे होटल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि आग के वक्त रेस्टोरेंट में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। वहीं होटल संचालक नरेंद्र सिंह का कहना है कि आग से 30-40 हजार का नुकसान हुआ है।