फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हापुड़ पुलिस की गुंडागर्दी, भाकियू का एडीजी ऑफिस पर धरना

हापुड़ पुलिस की गुंडागर्दी, भाकियू का एडीजी ऑफिस पर धरना

Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
हापुड़ पुलिस की गुंडागर्दी, भाकियू का एडीजी ऑफिस पर धरना
गढ़ थाना क्षेत्र के बृजघाट में शुक्रवार रात पुलिस ने मकान में घुसकर बोला हमला
विज्ञापन

सादा कपड़ों में पहुंचे पुलिस बल ने रात में मकान खाली कराने का किया प्रयास
पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट और गालीगलौज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
महिलाओं ने लगाया मारपीट, छेड़छाड़, तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हापुड़ के गढ़ थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार रात जबरन मकान खाली कराने के लिए की गई गुंडागर्दी की वीडियो वायरल हो गई। आरोप है कि सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक ने घर में घुसकर महिलाओं को सरेआम पीटा। छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। घर में तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं की ज्वैलरी लूट ली। तीन महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया और फिर थाने ले जाकर पीटा। आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीजी मेरठ जोन ऑफिस पर धरना दिया।
राकेश टिकैत के साथ शनिवार दोपहर मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर के 60-70 कार्यकर्ता एडीजी मेरठ जोन के ऑफिस पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान फोर्स लेकर पहुंचे एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने राकेश टिकैत को समझाने की कोशिश की तो वे भड़क गए। कहा कि हमें कानून मत पढ़ाओ। क्या पुलिस को गुंडागर्दी का अधिकार है। कानून और संविधान नाम की चीज है या नहीं। पुलिस अफसरों ने कहा कि एडीजी बाहर हैं। लेकिन भाकि यू नेताओं ने एक नहीं सुनी और नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

भाकियू नेताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि गढ़ थाना क्षेत्र के बृजघाट में सुशील चौधरी ने एक माह पहले मकान खरीदा था, जिसके बैनामे की भी कागजात हैं। इंस्पेक्टर गढ़ रविंद्र राठी जबरन इस मकान को खाली कराने के लिए दबाव डाल रहे थे। कई बार इंस्पेक्टर ने मकान मालिक को जेल भेजने की धमकी दी। एक कथित बाबा को मकान में जबरन किराए पर कमरा देने के लिए दबाव बनवाया। पांच साल पहले जो किराएदार इस मकान में रहे, उन्हें कब्जा दिलाने की कोशिश की जा रही है। देरशाम तक भी धरना चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले घर में पीटा और फिर थाने में पीटा
भाकियू नेताओं का आरोप है कि शुक्रवार रात एक बजे गढ़ इंस्पेक्टर रविंद्र राठी सादा कपड़ों में चौकी इंचार्ज और यूपी 100 पुलिस के साथ सुशील के घर पहुंचे। जहां पुलिसकर्मियों ने गाड़ियों से उतरते हुए घर में तोड़फोड़ कर दी। परिवार की जो भी महिला, बहन, बेटी मिली उसके साथ बेरहमी से पीटा। बचाव में आए पड़ोसियों को भी नहीं बख्शा। बीस दिन पहले परिवार में महिला की मौत हो गई थी। एक लड़की विदेश से आई हुई थी, उसे भी पीटा गया। उसे फिर थाने में लेकर जाकर पीटा। पुलिस ने 11 पुरूषों और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर दिया। शनिवार को तीन महिलाओं और नौ लोगों को जमानत पर छुड़ाया। जबकि सुशील और एक अन्य को जेल भेज दिया।
एसपी साहब वीडियो देख लो...
भाकियू नेता संजय दौराला, राजू अहलावत, दिनेश खेड़ा, इलम सिंह, योगेश शर्मा, प्रधान अयूब अली, मुबारिक खान, आरिफ, बबली सिंह, ममता शर्मा, नीलम त्यागी ने एसपी सिटी और सीओ को खूब खरी खोटी सुनाई। भाकियू नेताओं ने कहा कि वीडियो देख लो। इंस्पेक्टर और पूरी पुलिस की गुंडागर्दी पता चल जाएगी। रात में मकान के विवाद में दबिश क्यों दी गई। कैमरे की डीवीआर भी इंस्पेक्टर निकालकर ले गये। तीन बार राकेश टिकैत के फोन के बाद भी पुलिस ने पीटा। इस दौरान एसपी सिटी से कहा कि एसपी हापुड़ और अधिकारी अभी जानते नहीं हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र राठी और अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। आरोपी पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए।

बिलखती रहीं घायल महिला
पुलिस की पिटाई से घायल महिला एडीजी ऑफिस पर बिलखती रहीं। पांच घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे इन महिलाओं का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराया गया। राकेश टिकैत का आरोप है कि कई घंटे के बाद एडीजी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed