{"_id":"5bf1c7e5bdec22699e087f43","slug":"141542572005-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली के केंद्रीय विद्यालय में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली के केंद्रीय विद्यालय में
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। केंद्रीय विद्यालय बावली में फैब्रिकेटेड कमरों के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। मंजूरी मिली तो बच्चों को लाभ होगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रयास से बावली के स्कूल को यह लाभ मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय अपना भवन बनने तक राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली में चल रहा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री ने बच्चों के हित में अपनी सांसद निधि से राजकीय कन्या विद्यालय में चार प्री-फैब्रिकेटेड कमरों तथा इंटर लाकिंग लगवाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा गया है। इन प्री-फैब्रिकेटेड कमरों पर बीस लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन