{"_id":"5b7883c242c792464b1c46e5","slug":"141534624706-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दिनभर भीषण जाम, आमजन बहुत परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दिनभर भीषण जाम, आमजन बहुत परेशान
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर में शुक्रवार को फिर से जाम लग गया। लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन जाम खुलवाने कोई नहीं पहुंचा। इस पर कई चौराहों पर लोग खुद ही व्यवस्था संभालते नजर आए। जाम में एंबुलेंस तक फंसी रहीं।
दिल्ली रोड स्थित केसरगंज, रेलवे रोड, बागपत अड्डा चौराहा, ईव्ज चौराहा, बुढ़ाना गेट, खैरनगर, घंटाघर और शहर के कई चौराहों पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। दोपहर को खैरनगर से घंटाघर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। दुकानदार जाम खुलवाने में लग गए। लोगों ने तंग गली से निकलने का प्रयास किया तो स्थिति ओर ज्यादा खराब हो गई। लोगों का दस मिनट का रास्ता एक घंटे में तय हुआ।
ट्रैफिक के दावे ध्वस्त
ट्रैफिक पुलिस ऑटो की बढ़ती संख्या और अतिक्रमण को जाम का मुख्य कारण बताती है। कई बार ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित करने का प्लान बनाया, लेकिन वो फेल हो गया। रूट आवंटित करने की योजना सिर्फ फाइलों में सिमट कर रह गई। दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर सुबह दस बजे से जाम लगना शुरू हो जाता है। रोजाना इसकी शिकायत भी होती है, बावजूद ट्रैफिक पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दो रही है।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा तीन घंटे जाम
मोदीनगर। तेज बारिश और वीकेंड पर वाहनाें की अधिकता के कारण शनिवार को दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मुसाफिरोें को जाम का सामना करना भी पड़ा। शाम को पांच से आठ बजे के बीच में हाईवे पर भीषण जाम लग गया। हाईवे के दोनाें ओर वाहनाें की कताराें के लगने से लोगाें को परेशानी झेलनी पड़ी। नगर के प्रमुख जाम प्वाइंटाें जैसे राजचौपला, मोदी मंदिर कट, सौंदा रोड और महेंद्रपुरी गेट पर हालत सबसे अधिक खराब रहे। लोगाें के अनुसार, सौदा रोड व महेंद्रपुरी गेट पर वाहनाें के मुड़ने के चलते सड़क जाम हो जाती है। जाम से बचने के लिए कुछ वाहन चालकों ने नगर की अंदरूनी कॉलोनियाें से निकलने की कोशिश की, लेकिन वहां भी जाम लग गया।