{"_id":"5b6a08264f1c1b66428b6829","slug":"141533675558-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त ने देखी सुभारती में बैठक की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त ने देखी सुभारती में बैठक की व्यवस्था
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलायुक्त और आईजी ने देखी सुभारती में बैठक की व्यवस्था
मेरठ। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आएंगे। ऐसे में मंगलवार को मंडलायुक्त और आईजी ने सुभारती विश्वविद्यालय में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया।
मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, आईजी रामकुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडे, नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान, एडीएम सिटी मुकेश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सहित एमडीए और विद्युत विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचे। इन अधिकारियों ने यहां पर बैठक स्थल और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। साथ ही तमाम विषयों पर चर्चा की और अपना सुरक्षा प्लान तैयार किया। मंडलायुक्त ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चैक कर लें। वहीं अधिकारियों ने सुभारती में मौजूद भाजपा नेताओं से मंत्रियों और नेताओं के रुकने की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली। ताकि वहां पर सुरक्षा बंदोबस्त को पुख्ता किया जा सके। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक माेंगा, मोहित बेनीवाल, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विवेक रस्तोगी, तरुण गोयल आदि मौजूद रहे।