{"_id":"5ad266bf4f1c1b9c098b48e4","slug":"141523738303-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज शहर में
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज शहर में
मेरठ। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार (आज) को शहर में होंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
उप मुख्यमंत्री सुबह दस बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन स्थित स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह बाउंड्री लाइन के पास एक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उसके बाद कंकरखेड़ा पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। करीब 10.50 बजे उप मुख्यमंत्री गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में पहुंचेंगे। वहां वह स्थापना दिवस समारोह एवं उच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित करेंगे। इसके बाद वह डीएम, एसएसपी व शिक्षा विभाग मेरठ के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं 12.00 से 12.15 बजे तक राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता करेंगे। उसके बाद उप मुख्यमंत्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। 12.45 बजे से एक बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। एक बजे वापस पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजकर 15 बजे बिजनौर के लिए रवाना होंगे।