फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना कर्मचारी बंधक बनाए, डीसीओ की कुर्सी पर कब्जा

गन्ना कर्मचारी बंधक बनाए, डीसीओ की कुर्सी पर कब्जा

Tue, 16 Jan 2018 02:57 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
गन्ना कर्मचारी बंधक बनाए, डीसीओ की कुर्सी पर कब्जा
मेरठ। गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली, आए दिन तौल बंद रहने, किसानों के बांड बंद करने और पुराना इंडेंट न पहुंचने आदि समस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर रालोद नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने गन्ना भवन की तालाबंदी कर दी। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) की कुर्सी भी कब्जा ली।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष राहुल देव और वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा के नेतृत्व में किसान पांडव नगर स्थित गन्ना भवन पहुंचे। किसानों ने परिसर में धरना शुरू कर दिया। साथ ही गन्ना भवन पर ताला जड़ दिया। सभी कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया। दोपहर 12 बजे तक गन्ना भवन में जिला गन्ना अधिकारी की कुर्सी खाली देखकर किसान भड़क गए। जहां ढडरा के किसान महक सिंह ने डीसीओ की कुर्सी पर कब्जा कर लिया, वहीं बाकी कुर्सियों पर अन्य किसान बैठ गए। एक घंटे तक किसानों ने अधिकारियों की कुर्सी पर बैठकर ही पंचायत की। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह अपने कार्यालय ही नहीं पहुंचे। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

डीसीओ को जमीन पर बैठाया
हंगामे की सूचना पर दोपहर एक बजे जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला किसानों के बीच पहुंचे। पहले तो किसानों ने इनका घेराव किया। उसके बाद रालोद नेताओं ने अधिकारियों के सामने किसानों की समस्याएं रखीं। जिस पर डीसीओ ने नंगलामल चीनी मिल के जनरल मैनेजर जयवीर सिंह को किसानों के बीच बुलाया। किसानों ने दोनो अधिकारियों को अपने बीच में जमीन पर बैठने के लिए मजबूर कर दिया। डीसीओ ने जहां बंद पड़े सभी बांड चालू कराए। वहीं, अन्य समस्याओं का दो दिन के भीतर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं तो होगी महापंचायत
रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि मिल प्रशासन किसानों को न तो समय पर गन्ना पर्ची दे रहा है और न ही प्रतिदिन तौल चलवा रहा है। किसानों के गन्ना बांड भी निरस्त किए जा रहे हैं। जिसके कारण किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सुनील रोहटा ने कहा कि अगर विभाग ने तीन दिन में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो रालोद किसानों की महापंचायत करके अधिकारियों को घेरने का काम करेगा। गन्ना भवन में तालाबंदी करके अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इंदर पाल ने कहा कि पर्ची समय दे दी जाएं ताकि किसान समय से अपने खेत खाली कर सकें। इस मौके पर रालोद के कमलजीत सिंह, नरेंद्र खजूरी, सोहराब गयास, अनीस कुरैशी, राजेंद्र चिकारा, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. अजेंद्र शर्मा, हरेंद्र, यशपाल, सुरेंद्र, डब्बू आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
- गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली को लेकर रालोद ने किया प्रदर्शन, गन्ना भवन पर की तालाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed