{"_id":"5a3581de4f1c1bc8678c1d28","slug":"141513456094-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में 143 अवैध निर्माणों पर शीघ्र चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में 143 अवैध निर्माणों पर शीघ्र चलेगा बुलडोजर
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में 143 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जल्द
मेरठ। छावनी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कैंट बोर्ड पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति बनाएगा।
कैंट बोर्ड द्वारा आबूलेन, सदर बाजार, लालकुर्ती, वेस्ट एंड रोड सहित अन्य क्षेत्रों में 143 अवैध निर्माणों को चिह्नित किया जा चुका है। पूर्व में भी कई बार कैंट बोर्ड अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय ले चुका है, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस का समन्वय सहयोग न मिलने के कारण अभियान नहीं चल सका। अब निकाय चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाने से पहले योजना बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क साधा है। शीघ्र ही कैंट बोर्ड, जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में रणनीति बनाएगा। प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि कैंट बोर्ड अपने स्तर से सभी कार्रवाई कर चुका है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके अंतिम निर्णय लिया जाना है।
खास बात
कैंट बोर्ड पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करके रणनीति बनाएगा