{"_id":"5a1347fc4f1c1b60678bc727","slug":"141511213052-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कमिश्नर आवास चौराहे पर सोमवार को गन्ने से भरे ट्रक ने युवक को कुचल डाला। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
एसओ लालकुर्ती विरेंद्र कुमार के मुताबिक गांव सैनी इंचौली निवासी अशोक (38) पुत्र चिरंजी लाल साकेत निवासी डॉ. एसके त्यागी के यहां चालक था। अशोक सोमवार रात अपने घर जा रहा था। कमिश्नर आवास चौराहे पर गन्ने से भरे ट्रक की चपेट में आकर अशोक की मौत हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक को पकड़ लिया, जबकि ट्रक चालक मौके से भाग गया। मौत की सूचना पर अशोक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।