फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रदेश सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह गंभीर: सूर्यप्रताप शाही

प्रदेश सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह गंभीर: सूर्यप्रताप शाही

Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह गंभीर: सूर्यप्रताप शाही
प्रदेश सरकार किसानों के प्रति गंभीर: सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन

यूपी के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ने दी पत्रकारों को जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानाें के प्रति पूरी तरह गंभीर है। एक तरफ जहां ऋण माफी, बकाया गन्ना भुगतान, नये ऋण आदि पर तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश का किसान अब नई तकनीकी से खेती करे, इस दिशा में भी काम किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अब जरूरत आधुनिक और नई तकनीक से खेती करने की है। जिसमें लागत और मेहनत कम आये और पैदावार के साथ लाभ ज्यादा मिले। जल्द ही कम सिंचाई से ज्यादा खेती के साथ अन्य आधुनिक तकनीकों से किसानों को लैस किया जायेगा। इसके लिए ब्लाक स्तर पर गोष्ठियों के साथ प्रशिक्षण दिये जाएंगे।
प्रदेश सरकार के साढ़े चार माह के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि हम तेजी से काम कर रहे हैं। लेकिन पिछले 15 सालों में बिगड़ी व्यवस्था इतनी जल्दी ठीक नहीं हो सकती है। हमने सौ दिन का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था। कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। माफियाराज के साथ ही दलाल राज से भी जल्द मुक्ति मिलेगी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपाइयों ने किया स्वागत
सर्किट हाउस पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, उपाध्यक्ष ललित नागदेव, प्रवीण अग्रवाल, वरुण गोयल, आलोक सिसौदिया, गजेंद्र शर्मा आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed