फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13.26 lakhs defrauded on the pretext of profits in IPO and trading

Meerut News: आईपीओ व ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 13.26 लाख की ठगी

Tue, 19 May 2026 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
13.26 lakhs defrauded on the pretext of profits in IPO and trading
- पीड़ित की तहरीर पर आरोप पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्टर्न रोड निवासी रचित भाटिया से साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और आईपीओ में मुनाफे का लालच देकर 13.26 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाने और राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

वेस्टर्न रोड निवासी रचित भाटिया ने साइबर थाने पर सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 24 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप नंबर पर आईआईएफएल ग्रुप के नाम से एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वालों ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताते हुए निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का दावा किया। उनकी बातों में आकर रचित ने शुरुआत में 30 हजार रुपये निवेश किए। कुछ समय बाद उसके खाते में करीब 1400 रुपये का मुनाफा दिखाया गया। मुनाफा मिलने के बाद रचित ने 28 अप्रैल को 1.47 लाख और 29 अप्रैल को 1.92 लाख रुपये जमा किए। इसके बाद उसके मोबाइल पर आईपीओ में 13.20 लाख रुपये का लाभ दिखाया जाने लगा। जब उसने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने कहा कि पहले 9.57 लाख रुपये और जमा करने होंगे, तभी पूरी रकम निकाली जा सकेगी। पीड़ित ने 30 अप्रैल को आरोपी के द्वारा बताए गए खाते में 9.57 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद ठगों ने उसके नाम नया आईपीओ अलॉट होने की बात कहकर 30.50 लाख रुपये जमा कराने की मांग कर दी। तब उसे अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक टीम मामले की जांच कर रही है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed