{"_id":"5c438df8bdec221181372982","slug":"131547931128-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.09 करोड़ के चेक पाकर खिले किसानों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.09 करोड़ के चेक पाकर खिले किसानों के चेहरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1.09 करोड़ के चेक पाकर खिले किसानों के चेहरे
एमडीए सभागार में हुआ चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन
विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने वितरित किए 1.09 करोड़ के चेक
मेरठ। एमडीए सभागार में शनिवार को चेक वितरण के दौरान किसानों के चेहरे खिल गए। सालों से एमडीए द्वारा अधिगृहित भूमि पर किसान लगातार बढ़े प्रतिकर की मांग कर रहे थे। कई बार किसान और एमडीए अधिकारी आमने सामने भी आ गए। ऐसे में किसानों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को एमडीए की तीन योजनाएं वेदव्यासपुरी, गंगानगर व लोहियानगर के 122 किसानों को अतिरिक्त प्रतिकर की धनराशि के चेक दिए गए। भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने डॉ. राममनोहर लोहिया नगर से 79, वेदव्यासपुरी से 16, गंगानगर योजना से 27 किसानों को 1.09 करोड़ की धनराशि के चेक वितरित किए। सोमेंद्र तोमर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार किसान हितैषी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों के हितार्थ अनेकों कदम उठाये गये हैं। कार्यक्रम में किसानों ने मेरठ के विकास हेतु सुझाव भी दिए। लोहियानगर योजना से सुरेंद्र भड़ाना, गंगानगर योजना से हरवेंद्र सिंह, वेदव्यासपुरी से अनिल चौधरी, मंगत सिंह, जसवीर सिंह, राजपाल सिंह, संजय सिंह, पोपीन प्रधान, अशफाक, जावेद, पप्पू, ललित मोरल, वीर सिंह सैनी, रोहित डोयला, योगी कुंडा सहित अन्य किसान मौजूद रहे।