{"_id":"5b9438db867a557eb2061b41","slug":"131536440539-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेबसाइट हुई चालू, अब तक 52 के बने गोल्डन कार्ड
मेरठ। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत आरोग्य योजना की वेबसाइट बृहस्पतिवार को चालू हो गई है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में भी सेटअप लग गया और पहले दिन दो गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों समेत अब तक करीब 52 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं।
इसके अलावा जिन दो लाभार्थियों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है, उनके ऑपरेशन शुक्रवार को हो सकते हैं। एक ऑपरेशन निजी अस्पताल और दूसरा जिला अस्पताल में होना है। दूसरी तरफ, एसीएमओ की तरफ से सभी संबंधित अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वह जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर लें। जो निजी अस्पताल इस योजना में जुड़ना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। कई अस्पतालों से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बातचीत चल रही है। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए मेरठ में दो लाख पांच हजार 70 परिवार चिह्नित किए गए हैं। इनमें 83 हजार 70 परिवार देहात और 1.22 लाख परिवार शहरी क्षेत्र के हैं। एक परिवार केपांच सदस्यों को इलाज मिल सकता है, इस लिहाज से 10 लाख 2 हजार 850 मरीजों को इलाज मिल सकेगा। लाभार्थियों की लिस्ट 2011 की आर्थिक और सामाजिक गणना की सूची के आधार पर बनाई गई है। इस योजना के तहत बीपीएल परिवार को 1352 तरह की जांच, पांच लाख रुपये तक की सर्जरी, निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी है।
केएमसी में मिला पहले मरीज को इलाज
फोटो
मेरठ। आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले मरीज अनुज पुत्र देवेंद्र निवासी सिवालखास को इलाज मिला हैं। इन्हें न्यूरो और हड्डी में चोट की समस्या थी। इनका उपचार केएमसी चिकित्सालय में डॉ. सचिन और डॉ. ऋषि ने किया है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि उनकेयहां गोल्डन कार्ड बनाए जाने केबाद वेबसाइट पर आयुष्मान के तहत एप्रूवल लिया गया और फिर इलाज किया गया। उन्होंने दावा किया कि यह मेरठ का पहला मरीज है, जिसे आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिला है। इनकेअलावा जिला अस्पताल और एक निजी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन किया जाना है। उन्हें रजिस्टर्ड किया गया है।