{"_id":"5b369c6c4f1c1b264d8b91f4","slug":"131530305644-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचित्र जारी न करने वाले अवर अभियंताओं की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचित्र जारी न करने वाले अवर अभियंताओं की होगी जांच
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानचित्र की फाइल रोकी तो होगी कार्रवाई
मेरठ। मानचित्र एवं शमन शुल्क संबंधी समीक्षा बैठक में एमडीए वीसी साहब सिंह ने कहा कि मानचित्र जारी करने में देरी न करें। ऑफलाइन मानचित्र स्वीकृति के बाद भी कुछ अवर अभियंता मानचित्र को जारी नहीं कर रहे हैं। ऐसे जेई की जांच कराकर एक्शन होगा। एमडीए सभागार में शुक्रवार कोे आयोजित समीक्षा बैठक में देखा गया कि किस जोन से कितना शुल्क वसूला गया। पाया कि जोन ए में एक करोड़ 17 लाख रुपये, बी में मात्र 40 लाख, सी में 65 लाख तथा जोन डी में 71 लाख यानी कुल दो करोड़ 93 लाख रुपये की आय हुई है। वीसी ने कहा कि इसे बढ़ाया जाए। जिन जोन में कम वसूली है वहां स्थिति में सुधार करें। जोनल अधिकारियों को कहा शमन शुल्क ज्यादा से ज्यादा प्राप्त करें। बैठक में सभी जोनल तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।