{"_id":"5a7caa074f1c1bb2208b8051","slug":"131518119431-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से दिया तालाक, भोपाल से आई हूं हक मांगने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से दिया तालाक, भोपाल से आई हूं हक मांगने
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। भोपाल की रहने वाली एक महिला संगीता यदुवंशी उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंची और खुद को उप कृषि निदेशक की पहली पत्नी बताते हुए कहा कि उसे धोखे से तलाक दिया गया है, वह अपना हक मांगने पहुंची है। कई घंटे दफ्तर में रहने के बाद भी उसकी मुलाकात डीडी से नहीं हुई। महिला इसके बाद डीएम कार्यालय और कोतवाली भी गई।
मध्य प्रदेश के भोपाल से पहुंची संगीता यदुवंशी का कहना था कि वर्तमान में बागपत के उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार से उसकी विवाह 20 फरवरी 1996 को हुआ। इस शादी से दो बच्चों ने जन्म लिया। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा और समझौता हुआ। दोनों पक्षों के पंचायतों का दौर भी चला। दंपति मथुरा रहता था, यहीं के परिवार न्यायालय में दोनों के बीच वाद चलता रहा। परिवार न्यायालय मथुरा से छह सितंबर 2016 के आदेश के तहत दोनों के बीच तलाक हो चुका है। संगीता का कहना है कि उसे जो तलाक दिया गया है, वह उसकी जानकारी के बगैर दिया है। इस तलाक पर आपत्ति कर उसने दोबारा परिवार न्यायालय में अर्जी दाखिल की है, जिस पर सुनवाई शुक्रवार को मथुरा में ही होनी है।
दफ्तर में डटी रही संगीता यदुवंशी
बागपत। उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंची संगीता यहां काफी देर तक बैठी रही। कर्मचारियों को उसने खुद को डीडी की पहली पत्नी बताया और अपने साथ चल रहे मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह डीएम कार्यालय पहुंची। यहां भी प्रकरण की फाइल सौंपी। कोतवाली प्रभारी से मिलने भी पहुंची, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
मुझे बदनाम करने की साजिश: प्रशांत कुमार
बागपत। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार का कहना है कि उसे बदनाम करने की साजिश रची गई। कोर्ट से तलाक हो चुका है। संगीता ने जो मुकदमे दायर किए हैं, उन पर कोर्ट में ही वाद चल रहा है। परिवार का जो मामला है, उसका जो फैसला कोर्ट करेगा, वह मान्य होगा।