फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नर्सिंग कॉलेज को बनाया जा सकता है स्टेट नोडल सेंटर

नर्सिंग कॉलेज को बनाया जा सकता है स्टेट नोडल सेंटर

Wed, 10 Jan 2018 02:14 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेज को बनाया जा सकता है स्टेट नोडल सेंटर
नर्सिंग कॉलेज को बनाया जा सकता है स्टेट नोडल सेंटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में चल रहे नर्सिंग कॉलेज को नर्सिंग का स्टेट नोडल सेंटर बनाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार की पांच सदस्य टीम इसके दो दिवसीय निरीक्षण के लिए आई है। मंगलवार को टीम ने निरीक्षण किया और बुधवार को भी टीम इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जो केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद तय किया जाएगा कि इसे स्टेट सेंटर बनाया जाना है या नहीं।
स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम से जेनिता, डॉ. भूमिका, डॉ. अमृता जबकि राज्य की टीम से निदेशक नर्सिंग डॉ. ज्ञानप्रकाश और एनएचएम के स्टेट नोडल अधिकारी देवेश त्रिपाठी हैं। स्टेट की टीम पहले भी इसका निरीक्षण कर शासन को ओके की रिपोर्ट दे चुकी है। इसके बाद यह ज्वाइंट टीम बनाई गई है। इस टीम ने सुबह 10 बजे से शाम तक निरीक्षण किया। इस दौरान लैब, नोडल सेंटर, हॉस्टल का एक-एक कमरा, टॉयलेट-बाथरूम देखा। यहां नर्सिंग टीचर ट्रेनिंग के लिए पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, इसे परखा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार, एसीएमओ पूजा शर्मा और उनकी टीम, प्राचार्य और उप प्राचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेंटर बना तो यहां होगी टीचर्स ट्रेनिंग
नर्सिंग कॉलेज के स्टेट नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश राणा ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला नर्सिंग कॉलेज है। यहां 100 सीटें हैं। अगर इसे नोडल सेंटर बनाया गया तो यहां पूरे उत्तर प्रदेश की नर्सिंग के टीचर्स की छह-छह हफ्ते की ट्रेनिंग होगी। यूपी में इस समय एएनएम के 11 और जीएनएम के 23 सेंटर हैं। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग में लैब और अन्य उपकरणों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन केतहत साढ़े 61 लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
केंद्र और राज्य सरकार की पांच सदस्य टीम ने किया निरीक्षण, केंद्र सरकार को देंगे रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed