फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पर्यावरण बचाना है तो इकोलॉजी बने चुनावी मुद्दा: अनिल जोशी

पर्यावरण बचाना है तो इकोलॉजी बने चुनावी मुद्दा: अनिल जोशी

Sun, 29 Oct 2017 02:30 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण बचाना है तो इकोलॉजी बने चुनावी मुद्दा: अनिल जोशी
पर्यावरण बचाना है तो इकोलॉजी बने चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का कहना है पर्यावरण बचाना है तो देश में चुनाव इकोलॉजी के मुद्दे पर लड़ा जाए। विकास नहीं पर्यावरण की बात होनी चाहिए। वायु प्रदूषण बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अगर नहीं चेते तो स्थिति भयावह होगी। पर्यावरण में सुधार के लिए प्रयोगों की आवश्यकता है। नई पीढ़ी पर्यावरण को लेकर जागरूक और जिम्मेदारी दिख रही है।

मेरठ में एक पर्यावरण गोष्ठी को संबोधित करने पहुंचे पद्म श्री अनिल जोशी ने प्रेस से बातचीत में कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद इकोनॉमी मुद्दा बनी थी। इस वक्त प्रकृति के साथ मानव की साइलेंट वॉर चल रही है। पर्यावरण में सुधार के लिए यह राजनीति का हिस्सा बनना चाहिए। बात गंगा साफ करने की हो या किसी और शुद्धता की देश में कुछ प्रयोग हुए हैं। वह सफल हुए या नहीं ये अलग बात है, लेकिन ऐसे प्रयोग होने चाहिए। वायु प्रदूषण पर अनिल जोशी ने चिंता वक्त करते हुए कहा कि आंकड़ों का अनुमान बता रहा है कि 2035 तक डीजल की 135 करोड़ गाड़ियां होंगी। डीजल जलवायु के लिए जहर है। गाड़ियों की संख्या पर अंकुश लगाने की जरूरत है। जिंदगी को हम जितनी सरल बनाएंगे, उतना लंबा और स्वस्थ जीवन जी पाएंगे। देश में सकल पर्यावरण उत्पाद (जीईपी) सूचकांक बनाया जाए। जंगल, पानी, मिट्टी, वायु कैसी है, इसका सूचकांक बने। उत्तर प्रदेश में कुछ प्रजातियों को छोड़कर पेड़ काटने की इजाजत देने के निर्देश पर अनिल जोशी ने नाखुशी जताई। उन्होंने कहा पेड़ों को बचाने की जरूरत है, ऐसी नीति से वन माफिया को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

खास बात
मेरठ पहुंचे पद्म श्री और पर्यावरणविद अनिल जोशी ने कहा, राजनीति का हिस्सा बने पर्यावरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed