{"_id":"599df1eb4f1c1b50768b47e3","slug":"131503523307-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर काजी के साथ मुसलमान डीएम से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर काजी के साथ मुसलमान डीएम से मिले
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
ईदुल अजहा दो सितंबर को
मेरठ। ईदुल अजहा के मौके पर व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने को लेकर शहर काजी जैनुस साजिद्दीन के साथ मुस्लिम समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार शाम डीएम से उनके कार्यालय पर मुलाकात की। इसमें शहर काजी ने बताया कि ईदुल अजहा दो सितम्बर को मनाई जाएगी। ईद की नमाज शाही ईदगाह समेत शहर की अन्य मस्जिदों में अदा की जाएगी। ईदुल अजहा का त्योहार दो से चार सितंबर तक मनाया जाएगा। इन तीनों दिन में मुसलमान कुर्बानी करेंगे। शहर काजी ने डीएम से मांग की कि इस दौरान मुस्लिम बहुल इलाकों, शाही ईदगाह एवं मस्जिदों के आसपास सफाई का माकूल प्रबंध किया जाए। वहीं, बिजली और पानी की आपूर्ति 24 घंटे की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस मौके पर कुर्बानी घरों एवं मोहल्लों में की जाती है। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह की बाधा न होने दी जाए। इस संबंध में शहर काजी ने ज्ञापन भी डीएम को सौंपा। यहां मौलाना असअद जिलानी, इकराम इलाही, मौलाना जावेद, हनीफ कुरैशी, जैनुर राशिद्दीन समेत शहर के मुस्लिम बुद्धिजीवी मौजूद रहे।