{"_id":"598245e04f1c1b12538b4639","slug":"131501709792-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से घर-घर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से घर-घर ढूंढे जाएंगे टीबी के मरीज
Updated Thu, 03 Aug 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल से घर-घर तलाश किए जाएंगे टीबी के मरीज
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग अब घर-घर टीबी के मरीजों की तलाश करेंगे। चार से 18 अगस्त तक प्रदेशभर में सक्रिय क्षय रोग खोज कार्यक्रम चलाया जाएगा। अभियान का नाम ‘टीबी-फ्री इंडिया’ है।
स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी से जुड़ी जानकारी देंगे। अगर किसी मरीज में बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो उसका सैंपल लेकर जांच कराएंगे। अभियान के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन हैं। उनका बड़े कटआउट वाला बैनर सीएमओ कार्यालय में लगाया गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि टीबी के लक्षण दिखते ही स्वास्थ्यकर्मी को जरूर बताएं। उन्होंने बताया कि दो हफ्ते से लगातार खांसी, बुखार, वजन में लगातार गिरावट, भूख न लगना और रात में पसीना आदि टीबी के लक्षण हो सकते हैं।