{"_id":"597515104f1c1b92678b4846","slug":"131500845328-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने तीजोत्सव पर गाए गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने तीजोत्सव पर गाए गीत
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रविवार को शहर में तीजोत्सव के दौरान महिलाओं ने धमाल किया। लायंस क्लब गोल्ड सिटी का तीजोत्सव साकेत स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। अध्यक्ष संजय शर्मा ने शुभारंभ किया। शिखा गुप्ता, रुचि अग्रवाल, भारती गुप्ता, अंजू गुप्ता, पूनम शर्मा ने गीताें पर नृत्य किया। तीज की रानी का खिताब राशि रस्तोगी को मिला। सचिव संजय रस्तोगी ने सभी को सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में राजीव गुप्ता, पुष्क र अग्रवाल, पंकज, प्रभाल, पवन पाल, धर्मपाल अरोड़ा, केवल लूथरा, सुभाष रस्तोगी ने सहयोग दिया। संचालन अनीता रस्तोगी ने किया।
वैश्य समाज ने मनाया तीजोत्सव
वैश्य समाज मेरठ महानगर, ट्रस्ट द्वारा शुभकामना बैंक्वेट हाल में तीज महोत्सव मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल तथा दीप प्रज्ज्वलन श्री अमित अग्रवाल (पूर्व विधायक ) ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि मित्तल (पूर्व विधायिका) की रही। महालक्ष्मी पूजन उमा अग्रवाल (वरिष्ठ समाज सेविका) व ममता वार्ष्णेय ने किया। महाराजा अग्रसेन पूजन दीपा गुप्ता ने किया। संस्था अध्यक्ष शांति स्वरूप गुप्ता एवं महामंत्री ई ए के गर्ग तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस गुप्ता उपाध्यक्ष नवीन चंद्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, पियूष मित्तल, नीरज मित्तल, संजीव अग्रवाल, बाबू लाल गुप्ता, तथा महिला समिति अध्यक्ष बीना गर्ग द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। मेघा गोयल द्वारा गणेश वंदना की गई। सीमा सिंघल, सविता, सारिका, रचिता व सोनल ने सावन के गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। शालिनी, नीतू, मोना, रोली ने ग्रुप डांस किया। प्रेरणा, सुरभि, साक्षी तथा मेघा गोयल ने भी डांस किया। समारोह में तीज क्वीन का चयन हुआ। सदस्याओं ने रैम्प वॉक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। निर्णायक की भूमिका फैशन डिजायनर निधि जैन की रही। सुष्मिता गुप्ता, शशि प्रभा अग्रवाल ने गेम्स खिलाए। अंत में सभी को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन महामंत्री ए के गर्ग व रोली गोयल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबू लाल गुप्ता, अमित गुप्ता, विजय गुप्ता, संदीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गोयल, राजीव गोयल, कैलाश चन्द अग्रवाल, अमित बिंदल, कपिल बंसल, अमित सिंघल, मनीष सिंघल मोहित गोयल व मयंक अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।
उत्साह के साथ मनाया पर्व
कायस्थ महिलाओं के साथ अध्यापिकाओं ने सूरजकुंड रोड पर शकुंतला जूनियर हाई स्कूल में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने सुंदर कजरी गाईं एवं सावन के गीतों पर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान साधना श्रीवास्तव ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना जौहरी द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजन की व्यवस्था में अलका श्रीवास्तव, सुनील आर्य, सरला त्यागी, सुधा स्वामी मौजूद रहीं।