फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में एसएसपी से मिले भाजपाई

भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में एसएसपी से मिले भाजपाई

Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता पर मुकदमे के विरोध में एसएसपी से मिले भाजपाई
कंकरखेड़ा/मेरठ। भाजपा नेता पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज होने के विरोध में रविवार को भाजपाइयों और कंकरखेड़ा के व्यापारियों ने एसएसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में भाजपाई और व्यापारी एसएसपी आवास पर पहुंचे और भाजपा नेता गणेश अग्रवाल पर मुकदमे का विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा नेता रहीमुद्दीन का कंकरखेड़ा व कासमपुर व अन्य जगहों पर प्रॉपर्टी का कारोबार है। वहीं मुरसलीन निवासी साधु नगर कंकरखेड़ा से उसका प्रॉपर्टी का लेनदेन का विवाद चल रहा था। मुरसलीन पर सर्दियों में चाकू से जानलेवा हमले में पुलिस ने रहीमुद्दीन सहित छह लोगों पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। चार दिन पूर्व सपा नेता रहीमुद्दीन पर लिसाड़ी गेट में हमला हुआ था। जिसमें पुलिस ने मुरसलीन व भाजपा नेता गणेश अग्रवाल पर जानलेवा हमले की धारा में केस दर्ज किया था। गणेश अग्रवाल भी प्रॉपर्टी डीलर हैं और मुरसलीन का करीबी है। एसएसपी ने भाजपाइयों को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान ठा. ओपी सिंह, संजय त्रिपाठी, गणेश अग्रवाल, ललित, सुरेश, राजेश खन्ना, संजय सोम, हेतराम शाक्य, गगन चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed