{"_id":"596a74824f1c1b0c2f8b46d6","slug":"131500148866-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 हुआ वनवे, 17 से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 हुआ वनवे, 17 से बंद
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। क ावंड़ियों की संख्या बढ़ते ही दिल्ली- देहरादून हाईवे (एनएच-58) को शनिवार दोपहर दो बजे से वनवे कर दिया गया। वहीं, शहर के अंदर दिल्ली रोड सहित चार मुख्य मार्ग आज रविवार दोपहर से वनवे हो जाएंगे। एसपी ट्रैफिक के अनुसार 17 जुलाई से हाईवे पर सभी तरह के वाहनों को प्रतिबंधित करने की तैयारी है। हालांकि इसमें कांवड़ पास धारक वाहनों को छूट रहेगी।
दिल्ली-देहरादून हाईवे को शनिवार रात 12 बजे से वनवे किया जाना था। दोपहर के समय डीएम समीर वर्मा और एसएसपी मंजिल सैनी ने कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के दौरान हरिद्वार से लौटने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी को तत्काल प्रभाव से हाईवे वनवे करने के निर्देश दिए। एसपी ट्रैफिक के अनुसार हाईवे पर सभी कट बंद करते हुए दौराला में दादरी चेकपोस्ट से वनवे व्यवस्था लागू कर दी गई है। हाईवे पर भारी वाहन और रोडवेज बसें दो दिन पहले ही बंद की जा चुकी हैं। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि हाईवे 17 जुलाई से किस समय बंद होगा, यह फैसला उसी दिन कांवड़ियों की भीड़ को देखकर लिया जाएगा।
शहर में इन मार्गों पर वनवे
शहर में मोदीपुरम तिराहे से लेकर बेगमपुल, बेगमपुल से लेकर दिल्ली रोड पर परतापुर तिराहा, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा तिराहा और हापुड़ रोड पर हापुड़ अड्डा चौराहे से लेकर बिजली बंबा पुलिस चौकी तक वनवे व्यवस्था रविवार दोपहर 12 बजे से लागू होगी। एसपी ट्रैफिक के अनुसार इन मार्गों पर 17 जुलाई से ऑटो, यात्री जीप और ई-रिक्शा भी 17 जुलाई से नहीं चलेंगी। जिन कांवड़ मार्गों पर वनवे व्यवस्था लागू की गई है, वहां सड़क के एक तरफ कांवड़िये और दूसरी तरफ स्थानीय वाहन चलेंगे।
विज्ञापन
खास बात
- कांवड़ियों की संख्या बढ़ते ही शनिवार दोपहर से हाईवे पर लागू हुई वनवे व्यवस्था
- शहर के अंदर चार मुख्य मार्ग भी आज दोपहर से हो जाएंगे वनवे