फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.25 lakh voters will vote for the first time, will play a decisive role

Meerut Nikay Chunav: पौने दो लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट, निर्णायक भूमिका निभाएंगे

Sun, 30 Apr 2023 08:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 30 Apr 2023 08:07 AM IST
सार

निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। जिले में युवा मतदाता इस बार निर्णायक भूमिका निभाएंगे। करीब पौने दो लाख युवा मतदाता पहली बार न केवल वोट करेंगे बल्कि पसंद का महापौर और पार्षद चुनने में सहयोगी बनेंगे।

विज्ञापन
1.25 lakh voters will vote for the first time, will play a decisive role
यूपी निकाय चुनाव, यूपी नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव को लेकर सियासी दलों ने गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। जिले में युवा मतदाता इस बार निर्णायक भूमिका निभाएंगे। करीब पौने दो लाख युवा मतदाता पहली बार न केवल वोट करेंगे बल्कि पसंद का महापौर और पार्षद चुनने में सहयोगी बनेंगे। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में जिले के 16 निकायों में कुल मतदाताओं की संख्या 1433142 थी, जो साढ़े पांच साल बाद बढ़कर 1609831 हो गई है। यानी कुल 176689 वोटर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


जिले में एक महापौर, 15 चेयरमैन और 316 पार्षदों/सभासदों का चुनाव होना है। इन्हें चुनने के लिए 1609831 लोग वोट करेंगे। इस बार करीब पौने 2 लाख से अधिक वोटर पहली बार निकाय चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन


11 मई को मेरठ जिले के सभी निकायों में मतदान होना है। अकेले मेरठ नगर निगम में ही इस बार 1257440 मतदाता वोट डालेंगे। ये वोटर शहर में महापौर और 90 पार्षदों का चुनाव करेंगे। निगम क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1123024 से बढ़कर 1257440 हो गई है। शहर में वोटर संख्या में 134416 का इजाफा हो गया है। वहीं, अन्य 15 निकायों में 42273 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मतदाताओं की स्थिति
वर्ष 2017 में कुल मतदाता - 2022 में कुल मतदाता
नगर निगम मेरठ - 1123024 - 1257440
नगर पालिका परिषद मवाना - 65479 - 72193
नगर पालिका सरधना - 48600 - 55539
नगर पंचायत खरखौदा - 10867 - 11436
सिवालखास - 17046 - 20490
हस्तिनापुर - 21984 - 24125
किठौर - 20200 - 22687
परीक्षितगढ़ - 15975 - 17795
लावड़ - 17820 - 21246
बहसूमा - 9941 - 11450
फलावदा - 15712 - 16715
करनावल - 9603 - 10003
दौराला - 16647 - 19310
शाहजहांपुर - 12382 - 15015
हर्रा - 12445 - 15414
खिवाई - 15418 - 19059
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed