फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भारत बंद: बैल गाड़ी लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी -Ghaziabad city

भारत बंद: बैल गाड़ी लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी -Ghaziabad city

Tue, 11 Sep 2018 05:12 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद: बैल गाड़ी लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेसी -Ghaziabad city
महंगाई के विरोध में बैलगाड़ी लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। डीजल-पेट्रोल, गैस और घरेलू वस्तुओं की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि, महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और रालोद मिलकर सड़कों पर उतरे। महानगर कांग्रेस और रालोद के नेता व कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर शहर में घूमे। उन्होंने संदेश दिया कि डीजल और पेट्रोल की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो लोगों को गाड़ियां छोड़ बैलगाड़ी से चलना पड़ेगा। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजारों में जाकर व्यापारियों को साथ लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सुबह नौ बजे महानगर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, डॉली शर्मा, विजय चौधरी, वीर सिंह, वीके अग्निहोत्री, बबली नागर, रालोद के जिलाध्यक्ष कपिल चौधरी, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर शहर में घूमे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कंपनी बाग कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई, यह विरोध यात्रा घंटाघर, अनाज मंडी, चौपला बाजार, डासना गेट, रमतेराम रोड, तुराबनगर, गांधी नगर, रेलवे स्टेशन, बजरिया, दिल्ली गेट, नवयुग मार्केट होती हुई, वापस कंपनी बाग पहुंची। इस दौरान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। अच्छे दिन का वादा करके सरकार बनाई और लोगों को धोखा दिया। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रकाश गोयल, सतीश त्यागी, महिला संगठन की महानगर अध्यक्ष पूजा चड्ढा, नसीम खान, पार्षद दल के नेता जाकिर अली सैफी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न बाजारों में जाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने भी बाजार बंद कर उनका समर्थन किया।
विज्ञापन


रालोद की महिला विंग ने सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
गाजियाबाद। महंगाई के विरोध में रालोद की महिला विंग की नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। महिला कार्यकर्ताओं ने पहले कलक्ट्रेट के बाहर सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया और फिर डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गई। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान रालोद की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ. दीपा त्यागी ने कहा कि डीजल-पेट्राल के साथ-साथ घरेलू गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, दूसरी तरफ गैस की कीमतें बढ़ाकर उनकी जेबों पर डाका डाला जा रहा है। मेरठ मंडल अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में विफल है। नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे विफल प्रधानमंत्री साबित हो रहे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया गिर रहा है, महंगाई रुक नहीं रही है। उन्हें नैतिकता के आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। इस दौरान अनु अरोड़ा, सविता चौधरी, सुजाता, रेणुका आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुरादनगर-मोदीनगर में भी कांग्रेसियों ने बंद कराए बाजार
केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
मोदीनगर-मुरादनगर। पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रालोद ने भी अपना समर्थन देकर शहर में व्यापारियों से बंद में भाग लेने की अपील कर, बाजार बंद कराए। इस दौरान मोदीनगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। मुरादनगर में ओलंपिक तिराहे से शुरू विरोध जुलूस नारेबाजी के साथ सक्को वाली गली, बस स्टैंड होते मलिक तिराहे पर समाप्त हुआ। जहां तहसीलदार राजबहादुर को ज्ञापन सौंपा गया।

कांग्रेस कमेटी मोदीनगर के कार्यकर्ता व रालोद कार्यकर्ता सुबह ही मोदी मंदिर पर एकत्रित हुए। दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध जुलूस के रूप में पैदल तहसील पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस व रालोद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पवन अग्रवाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राकेश गोयल, सुभाष त्यागी, सुनील शर्मा, सुरेश शर्मा, अभिनव शर्मा, वहीं रालोद से राम भरोसे लाल मौर्य, ललित सैन, सतेंद्र तोमर, बिट्टू खंजरपुर, आदि रहे। वहीं, मुरादनगर में कांग्रेस के जिला महासचिव महताब खान, पीसीसी सदस्य अभय त्यागी, देवदत्त त्यागी, रालोद के प्रदेश सचिव एवं गन्ना समिति के चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, सपा के नगर अध्यक्ष परवेज चौधरी ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह मूल्य वृद्धि देश के गरीब किसान, मजदूर वर्ग के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी भी परेशान है। उन्होंने का कहा कि बंद में कई दलों का समर्थन भी मिल रहा है। भारत बंद को सफल बनाने में कांग्रेस के श्रीपाल सिंह, वीरेंद्र चौधरी, देवदत्त त्यागी, मिल्लत खान, जनार्दन निम्मी, मुस्तकीम, विश्वदीप त्यागी, रालोद के कैप्टन सरवचन सिंह, ऋषिपाल, एसपी सिंह, केपी मलिक, संजीव आदि रहे। भारत बंद को लेकर पुलिस सुबह से ही अलर्ट नजर आई। सीओ सदर प्रभात कुमार, तहसीलदार राजबहादुर सिंह, एसओ लक्षेंद्र कुमार मौजूद रहे।

सपा ने दिया धरना:
पार्टी के हाई कमान के आदेश पर सपा नेता रमेश प्रजापति, सपा नेता कालूराम धामा, नगर अध्यक्ष पप्पन शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना दिया। इस दौरान सपा नेताओं ने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार के सत्ता में आपातकाल जैसा माहौल पैदा किए जा रहा है। गरीब, कमजोर, मजदूर, दलित पर अत्याचार किया जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ प्रतिदिन जघन्य अपराध हो रहे है। इतना ही नही मौजूदा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। सपा ने ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसानों के गन्ना बकाया, कर्ज माफी, दिल्ली-मेरठ मार्ग की जर्जर हालत आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए सपा ने एसडीएम पवन अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया। इस दौरान सपा नेता राम पाल चौधरी, परवेज चौधरी, विकास यादव, सुनील शर्मा, मनीष, बबीता, अनीता, कलावती, रामेश्वरी, सुशीला, डॉ. नरेश प्रजापति, कमलेश, सुमन आदि मौजूद रहे।


पूर्व विधायक ने भी दिया ज्ञापन:
पूर्व विधायक सुदेश शर्मा ने भारत बंद पर अपने दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाल तहसील पहुंचे। यहां सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। चुनाव के समय में भाजपा ने जनता से जमकर वादे किए थे। सभी वादे झूठे निकले। पूर्व विधायक ने यूपी सरकार पर सबसे ज्यादा कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। इस मौके पर अजयपाल प्रमुख, संजय गुप्ता, सतीश राठी, दीपक राठी, संजीव ढिंढार, योगेंद्र, लीलू प्रधान, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed