फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रीढ़ की हड्डी में नस दबने की समस्या

रीढ़ की हड्डी में नस दबने की समस्या

Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रीढ़ की हड्डी में नस दबने की समस्या
मेरठ। केएमसी मेडिकल एंड एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में केएमसी अस्पताल में शनिवार सुबह 10 बजे से दो बजे तक न्यूरो सर्जरी रोग शिविर का आयोजन किया गया। मेरठ मॉल में आयोजित शिविर में मरीजों के परीक्षण के लिए मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन तोमर (न्यूरो सर्जन) एमएस एमसीएच (न्यूरो सर्जरी) भूतपूर्व कंसल्टेंट ब्रेन एवं स्पाइन सर्जन एमएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शिविर में ब्रेन ट्यूमर/सिर की गांठ, दिगागी बुखार, हेड इंजरी, सड़क दुर्घटना में घायल गंभीर रोगी, दिमाग की नस फटना (ब्रेन हेमरेज), रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर व फैक्चर, गर्दन का अकड़ना आदि बीमारियों का निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में 85 मरीज न्यूरो सर्जरी परामर्श के लिए आए जिनमें से 45 मरीजों को रीढ़ की हड्डी में नस दबना, डिस्क स्लिप की समस्या थी। पांच मरीजों में ब्रेन ट्यूमर के रोगियों को सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया। रीढ़ की हड्डी के चार मरीजों को दूरबीन विधि द्वारा डिस्क को निकालना के लिए पंजीकृत किया गया। कुछ मरीजों के सिर की चोट की वजह से हाथ पैरों में कमजोरियां थीं और उन्हें उचित सलाह देकर एवं दवाई लिखकर फॉलोअप के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

केएमसी के चेयरमैन डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि डॉ. सचिन तोमर केएमसी संस्थान में प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक एवं इमरजेंसी में किसी भी समय मरीजों के परीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगे। हर माह के पहले शनिवार को यही कैंप केमसी में अस्पताल लगा करेगा। इस शिविर में डिजिटल एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई, ईईजी, केएमसी इमेजिंग एवं डाइग्नोस्टिकमें विशेष छूट मिलेगी। शिविर का आयोजन में अस्पताल प्रशाकस डॉ. रेनू बंसल व स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
केएमसी चिकित्सा संस्थान ने लगाया शिविर
शिविर में 85 मरीजों को मिला निशुल्क इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed