फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार्य योजना में ही अटकी सड़कों की गड्ढा मुक्ति

कार्य योजना में ही अटकी सड़कों की गड्ढा मुक्ति

Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
कार्य योजना में ही अटकी सड़कों की गड्ढा मुक्ति
गड्ढों से मुक्ति दिलाने को अभी सिर्फ बन रही कार्य योजना
विज्ञापन

मेरठ। शहर की सड़कों का बुरा हाल है। बारिश के बाद जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन सड़कों पर लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। वहीं सड़कों को ठीक करने केलिए अभी निगम कार्य योजना ही तैयार कर रहा है। सड़कें कब ठीक होंगी, इसका किसी का पास जवाब नहीं है।
शहर में ईव्ज कचहरी मार्ग से आबूनाला पटरी पर न्यू मोहनपुरी की तरफ चलते ही बारिश के दौरान सड़क जमीन में धंस गई थी। सड़क के गहरे गड्ढे को भरने के लिए नगर निगम ने कोई पहल नहीं की है। इस मार्ग पर यही एक गहरा गड्ढा नहीं है बल्कि न्यू मोहनपुरी जाने वाले मार्ग केनिकट सड़क में तीन इतने गहरे गड्ढे हैं कि रात में यहां कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


पूठा मार्ग की नहीं ले रहे सुध
दिल्ली रोड स्थित रिठानी पूठा मार्ग पर कैलाशपुरी के सामने सड़क गड्ढाें में तब्दील हो गई है। यहां हालत इतनी बुरी है कि हल्की बारिश होने के बाद ही ये मार्ग बंद हो जाता है। ढाई फीट गहरे गड्ढे के कब हादसा हो जाए कोई नहीं कह सकता। नगर निगम जनता की समस्याओं को लेकर पूरी तरह बेपरवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी अवर अभियंताओं से अपने-अपने क्षेत्र की सड़कों के गड्ढों को देखने के लिए कहा है। निगम केरजिस्टर्ड ठेकेदारों से भी बात हो चुकी है। एस्टीमेट तैयार कराकर शीघ्र ही सड़कों पर स्थाई पेच वर्क कराया जाएगा। नीना सिंह, अधिशासी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed