{"_id":"5a46af7a4f1c1bc5758bbe98","slug":"121514581882-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल के किशोर के ऊपर से उतरा ट्रक, बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 साल के किशोर के ऊपर से उतरा ट्रक, बवाल
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक चौकी के पास शुक्रवार को ट्रक साइकिल सवार 13 साल के किशोर के ऊपर से गुजर गया। आसपास के लोग खून से लथपथ किशोर को उठाकर अस्पताल में ले गए। गुस्साए लोगों ने चालक को पीटक र घायल कर दिया और ट्रक में तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। नो एंट्री में ट्रक के घुसने पर भीड़ ने एसओ नौचंदी को घेरकर जाम लगा दिया।
खरखौदा क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मोहम्मद शाहिद की जाकिर कालोनी में पॉलीथिन की दुकान है। व्यापारी का बेटा मोहम्मद साद (13) शुक्रवार को करीब 11 बजे साइकिल से हापुड़ अड्डे की तरफ से आ रहा था। आरटीओ रोड के सामने पीछे से तेज गति आ रहे खाली ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। किशोर के नीचे गिरते ही ट्रक का अगला पहिया उसके ऊपर से उतर गया। इस बीच क्लीनर ट्रक से कूदकर भाग निकला, जबकि आरोपी चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। स्थानीय निवासी युवक नदीम और उसके साथी ने घायल किशोर को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गुस्साई भीड़ ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। ट्रक में आग लगाने की कोशिश की। भीड़ ने हापुड़ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ नौचंदी संजय कुमार, एसओ मेडिकल सतीश कुमार और लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रक को नौचंदी थाने भेज दिया। वहीं भीड़ से छुड़ाकर चालक को दूसरे थाने भेजा। एसओ नौचंदी ने बताया कि किशोर की हालत गंभीर है उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नो एंट्री में कैसे घुसा ट्रक, एसओ को घेरा
शहर में सुबह सात बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री रहती है। सवाल यह कि दिन में खाली ट्रक कैसे घुस गया। भीड़ ने एसओ नौचंदी को घेरकर नारेबाजी कर दी। यदि पुलिस अलर्ट होती तो ट्रक को सड़क पर नहीं आने दिया जाता। चालक ने बताया कि रात में ट्रक से सामान उतरा गया था। खाली ट्रक को लेकर जा रहा था।