{"_id":"5a46adaf4f1c1bd1408bfa40","slug":"121514581423-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कायोऌं् में पक्षपात पर सदस्य कोर्ट जाने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कायोऌं् में पक्षपात पर सदस्य कोर्ट जाने की तैयारी में
Updated Sat, 30 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट जाने की तैयारी में जिपं सदस्य
मेरठ। विकास कार्यों के प्रस्ताव स्वीकृति के मामले पर चल रहे असंतोष के बीच कुछ जिला पंचायत सदस्यों ने कोर्ट जाने की तैयारी कर ली है। दो दिन पूर्व एक दर्जन सदस्यों की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों का बजट सभी सदस्यों के वार्ड में बराबर होना चाहिए।
जिला पंचायत बोर्ड में इस बार भी विवाद थम नहीं रहा है। जिसके चलते विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। पहले के प्रस्ताव जहां शासन लौटा चुका है तो अब नये प्रस्तावों की स्वीकृति को लेकर विवाद छिड़ गया है। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस विवाद को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पर सदस्यों के प्रस्तावों की स्वीकृति में पक्षपात की बात कही गई थी।
अब सदस्यों एक गुट ने इस मामले में मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को करीब एक दर्जन सदस्यों की गोपनीय बैठक हुई। जिसमें विकास कार्यों के प्रस्तावों की स्वीकृति में हो रहे पक्षपात पर रोष जताया गया। सदस्यों ने कहा कि नियमानुसार प्रत्येक सदस्य को बराबर बजट के विकास कार्य उसके क्षेत्र में मिलने चाहिए। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष अपने चहेते सदस्यों के प्रस्ताव जहां स्वीकृत कर रहे हैं, वहीं विपक्षी सदस्यों के साथ पक्षपात अपनाये हुए हैं। कुछ सदस्यों के प्रस्ताव जहां बहुत कम स्वीकृत किये हैं तो कुछ सदस्यों के प्रस्ताव पूरी तरह उपेक्षित कर दिए गए हैं। इस पूरे मामले पर सदस्यों ने एकजुट होकर कोर्ट जाने का निर्णय लिया है, ताकि प्रस्तावों की स्वीकृति पर रोक लगवाते हुए संशोधित प्रस्ताव तैयार कराए जा सकें।
विज्ञापन
खास बात
जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगाया विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप
एक दर्जन सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर कोर्ट जाने के लिए बनाई रणनीति